Earthquake : कोल्हान के घाटशिला अनुमंडल इलाके में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल इलाके में शनिवार की सुबह लगभग 6.19 बजे धरती डोली।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 03:12 PM (IST)
घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल इलाके में शनिवार की सुबह लगभग 6.19 बजे धरती डोली। सो रहे लोगों ने अचानक भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके घाटशिला, जादूगोड़ा, मुसाबनी समेत अन्य प्रखंड में महसूस किए गए।
लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 6. 19 अचानक कंपन के साथ पलंग और अलमीरा हिलने लगा। जब तक कुछ समझ पाते तब तक झटका समाप्त हो चुका था। हालांकि, इस भूकंप के झटके से कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया गया है कि भूकंप की तीव्रता 4.4 थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें