Move to Jagran APP

डा. सुनीता ने महिलाओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

चिकित्सक सह समाजसेवी डा. सुनीता देवदूत सोरेन ने सोमवार को घाटशिला के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी दी। उन्होंने बनकाटी पंचायत के झापड़ीशोल गांव में संचालित निश्शुल्क सिलाई केंद्र में महिला दिवस मनाया गया..

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:30 AM (IST)
डा. सुनीता ने महिलाओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
डा. सुनीता ने महिलाओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

संस, घाटशिला : चिकित्सक सह समाजसेवी डा. सुनीता देवदूत सोरेन ने सोमवार को घाटशिला के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी दी। उन्होंने बनकाटी पंचायत के झापड़ीशोल गांव में संचालित निश्शुल्क सिलाई केंद्र में महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं को महिला दिवस क्यों मनाते हैं कि विस्तृत जानकारी दी। उनके अधिकारों की जानकारी देकर नारी सशक्तीकरण की बात कही। सुनीता ने कहा कि किसी भी समाज को सशक्त बनाने के लिए समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना पड़ेगा। मौके पर धानको हेम्ब्रम, जसवंती टुडू, जयंती मार्डी समेत अन्य मौजूद रहे। 7.5 लाख की पांच योजनाएं पारित : मुसाबनी 19 के जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग से क्रियान्वयन के लिए 7.50 की लागत से पांच योजनाएं चयनित हुई है। जिसमें पूर्वी मुसाबनी पंचायत के जीसीजेडी उच्च विद्यालय मुसाबनी की बाउंड्री वॉल से लेकर मुसाबनी घाटशिला मुख्य सड़क के किनारे होते हुए पक्की नाली निर्माण, धोबनी पंचायत के मुर्गासोंगा में डीप बोरिग कर सोलर आधारित जल मीनार का निर्माण, गोहला पंचायत के देवली शिव मंदिर के सामने स्थित पुराना चापाकल में सोलर आधारित पानी टंकी का निर्माण, पारूलिया पंचायत के ग्राम भुरलूगुटु में अर्जुन महाली के घर से विक्रम हेंब्रम के जमीन तक गढ़वाल का निर्माण और मुसाबनी उत्तरी बदिया पंचायत के नंबर 3 में 350 सीट पीसीसी पथ का निर्माण की योजनाएं ली गई है। इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने बताया कि राशि कम है। इसलिए जो योजना अति आवश्यक होगी उसे सबसे पहले किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.