Move to Jagran APP

कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डा. राजेंद्र भारती एवं महासचिव बनें इंदल पासवान

TAKU Election. कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकु) के अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर रविवार की शाम को घोषणा हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर एबीएम कालेज के प्राध्यापक डा. राजेंद्र भारती तथा महासचिव पद पर घाटशिला कालेज के प्राध्यापक प्रोफेसर इंदल पासवान विजयी घोषित हुए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 05:41 PM (IST)
कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डा. राजेंद्र भारती एवं महासचिव बनें इंदल पासवान
कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकु) चुनाव के विजेता।

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकु) के अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर रविवार की शाम को घोषणा हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर एबीएम कालेज के प्राध्यापक डा. राजेंद्र भारती तथा महासचिव पद पर घाटशिला कालेज के प्राध्यापक प्रोफेसर इंदल पासवान विजयी घोषित हुए।

loksabha election banner

इसे लेकर मतदान सुबह 9:30 बजे 12:30 बजे आयोजित हुई। मतदाताओं का उत्साह चरम पर था। इस बार पहली बार सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार था। इस कारण 90 से अधिक प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 190 मतदाताओं में से 176 मतदाताओं ने चाईबासा और ग्रेजुएट कालेज साकची में मतदान किया। मतगणना की प्रक्रिया ग्रेजुएट कालेज में दोपहर तीन बजे प्रारंभ हुई और शाम चार बजे सारे परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष एवं महासचिव को लेकर अन्य सारे पद पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं। अध्यक्ष पद में राजेंद्र भारती को 95 तथा डा. राजीव कुमार को 81 वोट प्राप्त हुए।

वहीं महासचिव पद पर प्रोफेसर इंदल पासवान को 75, प्रोफेसर विनय कुमार गुप्ता को 62, प्रोफेसर अमर कुमार सिंह को 39 मत प्राप्त हुए। सभी चयनित व निर्विरोध चयन हुए पदाधिकारियों को चुनाव संचालन समिति की ओर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया तथा सभी चयनित पदाधिकारियों का स्वागत भी किया। चुनाव कार्य चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर नरेश कुमार सदस्य सुभाष चंद्र दास, प्रभात कुमार सिंह, नजरूल इस्लाम, अरविंद कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.