Jharkhand Assembly Election 2019 : डॉक्टर प्रदीप कुमार बलमुचू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, थामा आजसू का दामन Jamshedpur News
Jharkhand Assembly Election 2019. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने पार्टी को टा-टा बोल दिया है। वे आजसू में शामिल हो गए हैं।
जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने पार्टी को टा-टा बोल दिया है। घाटशिला से टिकट नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफा पत्र में उन्होंने पार्टी छोड़ने के कारण विस्तार से बताए हैं। इसके बाद वे आजसू मेंं शामिल हो गए।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफा पत्र में बलमूचू ने कहा है कि तीस साल से उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस की समर्पित भाव से सेवा की, लेकिन पिछले दो साल से ऐसा महसूस होता रहा कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता की आवश्यकता नहीं है। हद यह कि कोई शीर्ष नेता भी कार्यकर्ताओं की तकलीफें सुनने को तैयार नहीं है। अगर किसी ने सुन भी लिया तो तकलीफ दूर करने की कोशिश नहीं की जाती। ऐसे में भारी मन से पार्टी छोड़ रहे हैं। बलमुचू ने अपने पत्र में कांग्रेस की मजबूती की शुभकामनाएं भी दी हैं। इस्तीफा पत्र की प्रतिलिपि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को भी दी गई है।
आजसू में हुए शामिल
बलमुचू घाटशिला से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। वे आज ही राजधानी रांची में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में आजसू में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने घाटशिला से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी थी। कांग्रेस उन्हें कहीं और से लड़ाना चाहती थी। अगर वे घाटशिला से चुनाव नहीं लड़ते तो कार्यकर्ताओं का अपमान होता।
ये रहा कांग्रेस से डॉक्टर प्रदीप बलमुचू का इस्तीफा पत्र।