सुबह-सुबह बुलेट चलाते हुए मानगो चौक पहुंचे डा. अजय तो लग गई प्रशंसकों की भीड़
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डा. अजय कुमार सुबह-सुबह बुलेट चलाते हुए मानगो चौक पहुंचे तो देखते ही देखते प्रशंसकों की भीड़ लग गई। लंबे समय बाद जमशेदपुर के पूर्व एसपी डा. अजय कुमार को बुलेट चलाते हुए देखा तो उनका यह जज्बा देखकर चहकने लगे।
जमशेदपुर, जासं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डा. अजय कुमार मंगलवार को सुबह-सुबह बुलेट चलाते हुए मानगो चौक पहुंचे तो देखते ही देखते प्रशंसकों की भीड़ लग गई। शहरवासियों ने लंबे समय बाद जमशेदपुर के पूर्व एसपी डा. अजय कुमार को बुलेट चलाते हुए देखा, तो उनका यह जज्बा देखकर चहकने लगे। बिना किसी पूर्व सूचना के मानगो पहुंचने पर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह समेत समिति के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। अपने चिर परिचित अंदाज में बुलेट पर सवार डा. साहब जब मानगो चौक पहुंचे तो उनके पुराने दिनों की याद ताजा हो गई, जब अपराध से कराह रहे शहर के पुलिस कप्तान बन कर डा. अजय जमशेदपुर पहुंचे थे।
उम्र के इस पड़ाव पर भी वही तेवर, वही जोश और जज़्बा! दरअसल यह उनकी सेवा भावना और क्षेत्र के लोगों के प्रति प्यार और समर्पण है।
बिना किसी पूर्व सूचना के सैकड़ों लोगों की भीड़ मानगो चौक में जमा हो जाना, आज भी डाक्टर साहब की लोकप्रियता का जीवंत प्रमाण है। एक-एक व्यक्ति से मिलना, उन्हें नाम से पुकारना, एक गरीब कामगार के कंधे पर आत्मीयता से हाथ रखना, ये सारे डाक्टर साहब के विशेष गुण हैं। समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह ने डा. अजय कुमार के प्रति कृतज्ञता जताते हुए विश्वास दिलाया कि डाक्टर साहब की क्षेत्र के लोगों के बीच उपस्थिति और आत्मीयता एक बड़े परिवर्तन का संकेत है। गहरे पानी में पैठने से ही मोती मिलता है। आज भी लोग डाक्टर साहब की व्यवहारिकता और कार्य कुशलता के कायल हैं। इस अवसर पर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष रतन पटवारी, उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, महासचिव विपिन झा, हर्षित सिंह, रविशंकर केपी सहित सैकड़ों आम और खास उपस्थित थे।