कुत्तों का आतंक जारी, 11 लोगों को काटे
शहर में कुत्तों का आंतक जारी हैं। रोजाना 10 से 15 लोग आवारा कुत्त
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर में कुत्तों का आंतक जारी हैं। रोजाना 10 से 15 लोग आवारा कुत्तों के शिकार हो रहें हैं। बिरसानगर में एक बच्चे को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। इसके बाद टेल्को में एक छात्र को काट लिया। इससे पूरे शहर में दहशत फैली हुई हैं। मंगलवार को भी शहर के अलग-अलग क्षेत्र के कुल 11 लोगों को अवारा कुत्तों ने काट लिया।
सभी पीड़ितों ने एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लिया। दिनभर ओपीडी में नये व पुराने मरीजों को मिलाकर कुल 57 लोगों को इंजेक्शन दिया गया। सोमवार को भी कुल 13 लोगों को कुत्तों ने काट लिया था। शहर में रेडक्रास, टीएमएच, सदर अस्पताल सहित कई निजी नर्सिगहोमों में एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया जाता है। इन केंद्रों का आंकड़ा देखा जाए तो हर दिन 20 से अधिक लोगों को आवारा कुत्ता काट रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से हर माह करीब 400 से अधिक लोग इसके चपेट में आते है।
चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ता काटने के 24 घंटे के अंदर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लेना अनिवार्य हो जाता हैं। जागरूकता के अभाव में कई लोग देर से इंजेक्शन लेते हैं। इससे पीड़ितों को रेबीज होने की संभावना बढ़ जाती हैं। रेबीज एक वायरस होता है। अगर यह किसी जानवर मे फैला हो और वह जानवर हमें काट ले तो हमें रेबीज हो सकता है और मरीज की मौत हो जाती है।