Move to Jagran APP

जमशेदपुर के परसुडीह गए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजय खां, बांटे कंबल Jamshedpur News

congress District president distributed Blanket. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी व जिला कमेटी के नेता अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सर्दी में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 05:18 PM (IST)
जमशेदपुर के परसुडीह गए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजय खां, बांटे कंबल Jamshedpur News
जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते कांग्रेस के जिलाध्‍यक्ष बिजय खां।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष बिजय खां ने शनिवार को चार कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें सबसे पहले उन्होंने परसुडीह के मकदमपुर में कंबल वितरण किया। जिला कांग्रेस के नेता मो. सागीर के नेतृत्व में 80 जरूरतमंद लोगों के बीच हुए कंबल वितरण में बिजय खां के अलावा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, मुखिया पुराण व उपमुखिया चंचल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

इसके बाद गोलपहाड़ी में कार्यक्रम हुआ, जहां प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष बिजय खां का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत कार्यक्रम में वरीय नेता राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा गुहा, जिला सचिव रंजीत झा, अंकुश बनर्जी, शुभम झा, रतन रजक सहित प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित रहे।मकदमपुर में जिला सदस्य मो सुल्तान के नेतृत्व में आवासीय कार्यालय पर बैठक हुई, जबकि लोको मोड़ पर कांग्रेस नेता चंचल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष बिजय खां का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने पदयात्रा कर आम जनता से जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम में जिला के वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी, बागबेड़ा के प्रखंड अध्यक्ष विपिन ठाकुर, राजनारायण यादव, बादशाह सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह

जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी व जिला कमिटी के नेता अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सर्दी में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। नववर्ष के आगमन पर जिला अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारी सहित आम जनता को बधाई दी। कोविड महामारी से बचाव के लिए सावधानी रखने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष बिजय खां ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष और पदाधिकारी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों का दौरा कर भ्रमण करें, आम जनता के समस्याओं को पता लगाएं, इसके साथ ही उसके समाधान करने के लिए जिला कमेटी को आवेदन दें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.