Move to Jagran APP

डिजिटल प्रदर्शनी में दिखा जमशेदपुर का सफरनामा

जागरण संवाददाता जमशेदपुर जुबिली पार्क की लाइटिंग के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 09:02 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 09:02 AM (IST)
डिजिटल प्रदर्शनी में दिखा जमशेदपुर का सफरनामा
डिजिटल प्रदर्शनी में दिखा जमशेदपुर का सफरनामा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जुबिली पार्क की लाइटिंग के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने चिल्ड्रेन पार्क के बगल में लगी प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन पर केंद्रित दिखी। वर्ष 1907 से 2019 तक के पूरे इतिहास से चेयरमैन को टाटा स्टील के अधिकारियों ने परिचित कराया। टाटा स्टील और जमशेदपुर में किस वर्ष में कौन-कौन से बदलाव हुए, उसे इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। वहीं, प्रदर्शनी के बीचो-बीच आइ लव जमशेदपुर का एक बहुत बड़ा लोगो रखा हुआ है। चेयरमैन सहित कंपनी के सभी अधिकारियों ने इसे यादगार बनाने के तौर पर यहां एक साथ तस्वीर खिंचाई।

loksabha election banner

चेयरमैन ने दिया डिजिटल रिमार्क : प्रदर्शनी देखने के बाद चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने डिजिटल रूप से अपने रिमार्क भी दिए। उन्होंने प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उन्हें इतिहास की जानकारी मिली। उन्होंने प्रदर्शनी बनाने वाले अधिकारियों को बधाई भी दी।

एमडी ने की चेयरमैन की अगवानी : शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा स्टील के विशेष विमान से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन पहले से ही एयरपोर्ट में उपस्थित थे। एमडी अपनी कार में उन्हें बैठाकर बिष्टुपुर स्थित डायरेक्टर बंगले तक ले गए।

चेयरमैन ने दी अधिकारियों को डिनर पार्टी : शनिवार शाम टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन द्वारा कंपनी के सभी वरीय अधिकारियों को डिनर पार्टी दी। डायरेक्टर बंगले में आयोजित इस डिनर पार्टी में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन सहित कंपनी के आइएल-1 और आइएल-2 स्तर के सभी अधिकारी, विभिन्न कंपनियों के एमडी और प्लांट हेड उपस्थित थे। इस दौरान चेयरमैन ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय भी प्राप्त किया।

आर्ट एंड कल्चर से दिखा डिजिटलाइजेशन : प्रदर्शनी स्थल पर हर विषय पर छोटी-छोटी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसमें संबधित विषयों पर लघु फिल्म चल रही हैं। 12 विषयों पर स्लाइड दिखाकर संबधित विषयों पर जानकारी दी जा रही है।

इन विषयों पर है प्रदर्शनी

सभी धर्मो को महत्व : जमशेदपुर शहर में हिदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सहित सभी धर्मो के धर्म स्थल हैं। यहां कंपनी की ओर से हर धर्म को स्थान दिया गया है।

कला के संरक्षक : ट्राइबल कल्चर सोसाइटी, जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट सहित कई ऐसे संस्थानों का संचालन टाटा स्टील करती है। जहां से सांस्कृतिक कला को संरक्षित किया जाता है।

सेंटर फॉर एक्सीलेंस : सेंटर फॉर शहर में एक लैंडमार्क के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। यहां कई ऐसे दस्तावेज और फोटो हैं जो टाटा स्टील, जमशेदपुर और यहां होने वाली प्रगति के इतिहास को दर्शाता है।

विभिन्नता का उत्सव : टाटा स्टील विभिन्नताओं का प्रतिवर्ष उत्सव मनाता है। इसमें फ्लावर शो, अंतराष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन संवाद और कार्निवाल मुख्य आयोजनों में शामिल है।

दिव्यांगों की मदद : टाटा स्टील द्वारा स्कूल ऑफ होप द्वारा दिव्यांगों की भी मदद करता है। इसके अलावा रोटरी क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह के कैंप का आयोजन कर लोगों को बेहतर जीवन देने के लिए प्रयासरत है।

क्लब कल्चर : क्लब कल्चर के रूप में यहां यूनाइटेड क्लब, बेल्डीह क्लब, ट्यूब मेकर्स क्लब सहित कई क्लब हैं जो अधिकारियों सहित स्थानीय निवासियों को बेहतर विकल्प देते हैं।

ग्रीन जमशेदपुर : देश के किसी भी औद्योगिक शहर की अपेक्षा जमशेदपुर में 535 एकड़ का क्षेत्र हरियाली है। यहां आठ बड़े और 22 छोटे पार्क हैं। इसके अलावा यहां 1958 में जुबिली पार्क, 440 वन्य जीवों को संरक्षण देने के लिए जूलोजिकल पार्क है।

ड्राइविंग कनेक्टिविटी : जमशेदपुर 25 से ज्यादा वर्षो से नेशनल हाइवे से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए चौड़ी सड़क, फुटपाथ, ट्रैफिक सिग्नल, हाईमास्ट लाइट, एलइडी स्ट्रीट लैम्प सहित कई आधुनिक सुविधाएं शहरवासियों को दी जा रही हैं।

बेस्ट इन क्लास ऑफ यूटिलिटी सर्विसेज : जमशेदपुर में पानी का सौ फीसदी रिसाइकिल होता है। यहां आठ घंटे पानी और 24 घंटे बिना कटौती के बिजली की सुविधा दी जाती है।

मार्केट एंड मॉल : जमशेदपुर में हाइटेक पीएंडएम मॉल सहित कई तरह के मॉल कल्चर शुरू हो रहे हैं जो उन्हें खरीदारी के लिए नए विकल्प दे रही है।

स्मार्ट से स्मार्टर सिटी : जमशेदपुर शहर स्मार्ट से तेजी से स्मार्टर बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिटी, जुस्को सहयोग केंद्र, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, घर-घर कचरा उठाव, कचरा प्लांट, प्लास्टिक रोड और बायोगैस द्वारा शहरवासियों को बेहतर सेवा देने की ओर अग्रसर है।

नहीं आए रतन टाटा, आज आने की उम्मीद : टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सीएस) चाणक्य चौधरी ने पिछले दिनों प्रेसवार्ता में बताया था कि जुबिली पार्क और संस्थापक दिवस के लिए दो मार्च को ही टाटा संस के मार्गदर्शक रतन टाटा शहर आएंगे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे शनिवार को शहर नहीं पहुंचे। वे क्यों नहीं आए? इसका जवाब कंपनी के किसी भी वरीय अधिकारियों के पास नहीं है। हालांकि कुछ अधिकारियों का कहना था कि रतन टाटा तीन मार्च को आ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.