महिलाओं को जागरूक करने को कार्यशाला लगी
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के नेतृत्व में रेलवे में काम करने व
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के नेतृत्व में रेलवे में काम करने वाली महिलाओं को जागरूक करने के लिए मेंस कांग्रेस यूनियन की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। यह कार्यशाला टाटानगर के अक्षय भवन में हुआ। इसमें मेंस कांग्रेस मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने कहा कि चक्रधरपुर मंडल में 22 प्रतिशत महिलाएं काम करतीं हैं। इन महिलाओं को झिझक छोड़कर खुलकर सामने आना होगा। अगर कोई अधिकारी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता तो उसका विरोध दर्ज करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए चक्रधरपुर में महिलाओं का अलग से मेंस कांग्रेस ने ब्रांच खोल दिया था लेकिन महिलाएं संकोच वश इससे जुड़ नहीं पा रहीं थीं। जिसको देखते हुए मेंस कांग्रेस ने दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की है और महिलाओं को ट्रेंड यूनियन से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस कार्यशाला में महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं के लिए टायलेट, चेजिंग रूम का निर्माण करवाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
इस मौके पर महिला शाखा के सचिव रीना साहू, अध्यक्ष मालती सहित सपना सिंह, एस नायक, गीता कुमारी, विनीता पांडेय रोजी देवी, टोनी रोड्रिक, आलादि हांसदा, रूपा सिंह सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।