Move to Jagran APP

स्वास्थ्य मंत्री पर भाजपा नेता ने छोड़े 13 तीर, बन्ना गुप्‍ता के शुभचिंतक ने कर दिए कड़वे प्रहार

मानगो के भाजपा नेता विकास सिंह इन दिनों एमजीएम अस्पताल के बहाने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में विकास ने विधानसभा चुनाव के एक वर्ष पूरे होने पर स्वास्थ्य मंत्री को लेकर कई सवाल उठाए हैं। इसका उन्‍हें जवाब भी मिला है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 07:06 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री पर भाजपा नेता ने छोड़े 13 तीर, बन्ना गुप्‍ता के शुभचिंतक ने कर दिए कड़वे प्रहार
झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्‍ता एवं भाजपा नेता विकास सिंह। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के मानगो के भाजपा नेता विकास सिंह इन दिनों एमजीएम अस्पताल के बहाने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में विकास ने विधानसभा चुनाव के एक वर्ष पूरे होने पर स्वास्थ्य मंत्री को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

loksabha election banner

12 माह में 13 सवाल के रूप में विकास सिंह ने एक ओर जहां एमजीएम अस्पताल को नहीं सुधार पाने की विफलता का आरोप लगाया है। वहीं मेडिका अस्पताल में ताला बंद कराने का आरोप भी लगाया है। एक अन्य आरोप में महिला अधिकारी को तबादला कराने की धमकी देना भी शामिल है, तो मानगो गोलचक्कर पर बेरिकेडिंग लगाने तक का आरोप है। 

बन्‍ना गुप्‍ता के शुभचिंतक ने कही ये बात

दूसरी ओर बन्ना गुप्ता आइटी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह ने विकास सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। झोलाछाप डेवलपमेंट भैया कहते हुए कई आपत्त‍िजनक उपाधियों से नवाज दिया। कहा कि जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद कर देते हैं। जिसके रहमोकरम पर पलते हैं, उसी के साथ गद्​दारी करते हैं। धोखा देना, साजिश करना और जरूरत के समय साथ छोड़कर पार्टी बदल लेना इनका पुराना शौक है। धर्म के नाम पर खूब चंदाखोरी करते हैं। 10 की सेवा के बदले 100 का चंदा जेब में रख लेते हैं।

हमले के पीछे मानगो नगर निगम चुनाव

बताया जाता है कि विकास सिंह जुबानी हमला मानगो नगर निगम का मेयर बनने की उम्मीद के साथ कर रहे हैं। हालांकि, इसमें भी अभी देर है। अभी तो मानगो नगर निगम का परिसीमन होना बाकी है। इसी वजह से अब तक निगम का सिर्फ बोर्ड लटक रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.