Jamshedpur Crime News: उपेंद्र सिंह हत्याकांड में नवंबर में होगी बचाव पक्ष की बहस
Upendra singh Murder Case 30 नवंबर 2016 की दोपहर अपराधियों ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर के जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के तीसरी मंजिल पर उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से 16 नवंबर को बहस होने की संभावना है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के बागबेड़ा कालोनी निवासी ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की हत्या मामले में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश कुमार दिनेश की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से 16 नवंबर को बहस होने की संभावना है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश बहस पूरी कर चुके है। वहीं बचाव पक्ष की ओर से पंकज सिंह और संजय जोजो के अधिवक्ताओं ने बहस किया है।
हत्या मामले में आठ नामजद समेत अन्य आरोपित है जिसमें गैंगस्टर अखिलेश सिंह समेत हरीश सिंह, सोनू सिंह उर्फ विक्की, विनोद सिंह उर्फ मोगली, संजय जोजो, पंकज सिंह, अजय यादव, अविनाश श्रीवास्तव शामिल है। गौरतलब है। झारखंड उच्च न्यायालय ने हत्याकांड मामले की सुनवाई एक माह के अंदर किए जाने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि 30 नवंबर 2016 की दोपहर अपराधियों ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर के जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के तीसरी मंजिल पर उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके वारदात पर मोगली एवं सोनू सिंह और विनोद सिंह पकड़े गए थे। अदालत ने हत्या से प्रयुक्त हथियार मामले में सोनू सिंह एवं विनोद सिंह उर्फ मोगली को तीन-तीन साल की सजा सुनाया है। अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है।