Move to Jagran APP

Archery: अमेरिका से लौटकर जेट लैग से उबर नहीं पाएं दीपिका कुमारी एवं अतनु

जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स में संपन्न हुई 40वीं एनटीपीसी नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में दीपिका पहले दिन के बाद मैदान से बाहर हो गई वहीं अतनु ने खेलने से मना कर दिया। अमेरिका के यांगटून में विश्व तीरंदाजी फाइनल में भाग लेकरपहुंचे दीपिका व अतनु जेट लैग से उबर नहीं पाएं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 05:40 PM (IST)
Archery:  अमेरिका से लौटकर जेट लैग से उबर नहीं पाएं दीपिका कुमारी एवं अतनु
दीपिका के पति अतनु ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक जीता था।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स में संपन्न हुई 40वीं एनटीपीसी नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में दीपिका पहले दिन के बाद मैदान से बाहर हो गई, वहीं अतनु ने खेलने से मना कर दिया। अमेरिका के यांगटून में विश्व तीरंदाजी फाइनल में भाग लेकर सीधे जमशेदपुर पहुंचे दीपिका व अतनु जेट लैग से उबर नहीं पाएं। उन्हें रिकवर होने का समय नहीं मिला। दीपिका के पति 29 साल के अतनु इसी साल मई में ग्वाटेमाला सिटी में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक जीता था।

loksabha election banner

विश्व रैंकिंग में नंबर सात स्थान पर रहने वाले अतनु जमशेदपुर में मिश्रित व व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग नहीं ले पाए। 29 वर्षीय अतनु ने इस साल मई में ग्वाटेमाला सिटी में तीरंदाजी विश्व कप में व्यक्तिगत रिकर्व में स्वर्ण पदक जीता था। अतनु ने कहा, वह सीनियर नेशनल तीरंदाजी में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए। कारण, अमेरिका से लौटने के बाद वह मानसिक रूप से काफी थक चुके थे। हालांकि उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा, राहत की बात यह है कि टीम के साथ साइकोलॉजिस्ट मौजूद थे, जिनसे काफी सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद किसी भी तीरंदाज को लंबा रिकवरी पीरियड चाहिए होता है। यागंटून से यहां का मौसम काफी विपरीत है। जमशेदपुर में गर्मी अधिक है, जबकि यांगटून में ठंड थी। इसके अलावा जैट लेग से भी उबरने का मौका नहीं मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.