गुड़ाबांदा थाना में पदस्थापित जैप 5 के सब इंस्पेक्टर की मौत, बिहार के निवासी थे चंद्र कुमार सिंह Jamshedpur News
JAP Sub inspector died. जैप पांच के सब इंस्पेक्टर अनिश चंद्र कुमार सिंह की अचानक मौत हो गई। वे पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबादा थाना में पदस्थापित थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद उनकी तबियत एकबारगी बिगड़ गई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल इलाके के गुड़ाबांदा थाना में पदस्थापित जैप 5 के सब इंस्पेक्टरचंद्र कुमार सिंह की इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार अहले सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला एसडीपीओ आरके मेहता ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
बताया जाता है कि चंद्र कुमार सिंह गुरुवार रात अनिश चंद्र कुमार सिंह भोजन कर आराम करने गए। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। गुड़ाबांदा थाना प्रभारी प्रभात कुमार जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल चंद्र कुमार सिंह को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज करने के दौरान उनकी मौत हो गई। धालभूमगढ़ सीओ की अनुशंसा पर चिकित्सकों की टीम गठित कर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बिहार के आरा के निवासी थे चंद्र कुमार
एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने बताया कि नववर्ष के आगमन के बीच ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत की सूचना से पुलिस- प्रशासन में शोक का लहर दौड़ पड़ी है। सब इंस्पेक्टर चंद्रकुमार सिंह मूलरूप से बिहार के आरा के रहनेवाले थे। 10 जनवरी 2010 से गुड़ाबांदा थाना में पदस्थापित थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत सब इंस्पेक्टर की मौत हृदयाघात से हुई है। इंस्पेक्टर के शव का अंत्यपरीक्षण जमशेदपुर में डिकल बोर्ड का गठन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति किया जाएगा। गुड़ाबांदा अंचलाधिकारी सदानंद कुमार को मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया है। पोस्टममार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।