Move to Jagran APP

Jamshedpur News : खरकइ नदी में डूबे बच्चे का शव बरामद, कदमा में पसरा मातम

पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के खरकइ नदी सती घाट पर नहाते के दौरान शनिवार को दोपहर डूबे 10 वर्षीय संजय प्रमाणिक का शव रविवार को ग्रीन पार्क के पास से बरामद कर लिया गया। शव निकलते ही मातम छा गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 02:58 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 07:55 PM (IST)
Jamshedpur News : खरकइ नदी में डूबे बच्चे का शव बरामद, कदमा में पसरा मातम
नदी में डूबा 10 वर्षीय संजय प्रमाणिक। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के खरकइ नदी सती घाट पर नहाते के दौरान शनिवार को दोपहर डूबे 10 वर्षीय संजय प्रमाणिक का शव रविवार को ग्रीन पार्क के पास से बरामद कर लिया गया। शव निकलते ही मातम छा गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

loksabha election banner

शनिवार को संजय नहाने के क्रम में डूब गया था। उसे बचाने की कोशिश में उसका दोस्त गोपाल भी डूबने लगा था, लेकिन उसे लोगों ने बचा लिया था। कुछ समय बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। डूबे बच्चे की खोजबीन में टीम जुट गई थी, लेकिन शव नहीं निकल पाया था। रविवार को टीम दोबारा नदी में उतरी। ग्रीन पार्क के पास शव उफनता दिखा जिसके बाद शव निकाला गया। शनिवार को चार-पांच लड़के नदी नहाने गए थे। इनमें संजय प्रमाणिक नदी के प्रवाह में बह गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

सूचना पाकर पहुंचे थे मंत्री बन्ना गुप्ता

नदी में बच्चों के डूबने की सूचना पाकर  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को मौके पर पहुंचे थे। त्रउन्होंने बच्चे के स्वजनों से मुलाकात की थी। नदी तट के आसपास रहने वाले लोगों से नदी में नहीं जाने की अपील की थी। दरअसल, यास चक्रवात के प्रभाव के कारण नदी में जलस्तर खतरे के निशान पर है। बच्चे के पिता बलदेव प्रमाणिक ने बताया उनका बेटा दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। शुक्रवार को भी वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में गया था। जानकारी पर हमने उसकी पिटाई की और दोबारा नदी में नहीं जाने के लिए कहा। मगर वह बहुत जिद्दी था और शनिवार को अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। नदी के गहरे पानी में समा गया। वहीं पास ही में मरीन ड्राइव बागे बस्ती के कुछ लड़के नहा रहे थे। सूरज को नदी में बहते हुए देख एक युवक गोपाल टूडू ने उसे बचाने की कोशिश की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.