मानुषमुड़िया में धूमधाम से 15 मार्च को मनेगा सरहुल
संवाद सूत्र, चाकुलिया : मानुषमुड़िया जाहेरथान में बुधवार को सरहुल पूजा आयोजन समिति की बैठक जिला पार्ष
संवाद सूत्र, चाकुलिया : मानुषमुड़िया जाहेरथान में बुधवार को सरहुल पूजा आयोजन समिति की बैठक जिला पार्षद अर्जुन पूर्ति की अध्यक्षता में हुई। इसमें मानुषमुड़िया के अलावा आसपास के गांवों के माझी, गोडेत एवं कमेटी के लोगों ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि 15 से 17 मार्च तक दिशोम बाहा बोंगा यानी सरहुल धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिशोम जाहेर थान मानुषमुड़िया की सदस्यता शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वार्षिक शुल्क भी बढ़ाकर 201 रुपए करने का निर्णय हुआ। यह भी तय किया गया कि सदस्य बनने के लिए सदस्यता फार्म करना भी जरूरी होगा। बैठक में उपस्थित लोगों में समिति सचिव सोमाय मुर्मू, रविचंद्र मांडी, श्याम मुर्मू, शीलू मुर्मू, सोभान सोरेन, रुपाय हेंब्रम, सोनाराम हासदा, दिनेश मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू, लगेन मुर्मू, सुनील कुमार टुडू, बिधान चंद्र मांडी, जगन्नाथ टूडू, भीम टूडू, लालू हांसदा आदि प्रमुख थे।