Jamshedpur News : पूर्वी सिहंभूम के वन विभाग में वर्षों से कार्यरत दैनिकभोगी वनकर्मी 22 से जाएंगे हड़ताल पर
अपने विभिन्न मांगों को लेकर सभी दैनिक भोगी चालक कंप्यूटर ऑपरेटर डाटा इंट्री ऑपरेटर व विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे कर्मचारी 22 मार्च से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ के बैनर तले हड़ताल पर जाने वाले लगभग 600 कर्मचारी होंगे।
जमशेदपुर : अपने विभिन्न मांगों को लेकर सभी दैनिक भोगी चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर व विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे कर्मचारी 22 मार्च से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ के बैनर तले हड़ताल पर जाने वाले लगभग 600 कर्मचारी होंगे।
सिंहभूम में लगभग 200 कर्मचारी दैनिक भोगी मजदूर के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को वर्षों से निबटाते आ रहे हैं। जानकारी देते हुए संघ के पदाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि कुछ वन पदाधिकारी द्वारा वर्षों से कार्य कर रहे दैनिक वेतन भोगी चालक, कर्मचारी को बिना वजह हटा देना, वन विभाग के विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, चालक की नियुक्ति जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किए जाने की मांग की है। इसके अलावा अपने मांग पत्र में झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ ने कहा है कि इस संबंध में वार्ता के लिए झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक से कई बार समय मांगी गई, लेकिन एक बार समय दिया भी तो मात्र 10 मिनट।
संघ का कहना है कि वर्षों से वन विभाग के विभिन्न कार्यों का निष्पादन दैनिक भाेगी मजदूरों द्वारा करवाया जा रहा है। अब यदि दैनिक भोगी मजदूरों को काम से निकाल दिया जाएगा तो वे अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे। विशाल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर डीएफओ से लेकर पीसीसीएफ तक को सूचना दे दी गई है। यदि 21 मार्च तक कोई फैसला नहीं होता है तो 22 से पूरे झारखंड के दौनिक भोगी चालक, डाटा आपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले जाएंगे।