Move to Jagran APP

ग्रेड को लेकर कमिंस कर्मियों ने किया यूनियन नेताओं का घेराव Jamshedpur News

समय रहते समझौता नहीं होने पर आंदोलन की दी गई चेतावनी ग्रेड की बढ़ी राशि एक मुश्त लेने की उठी मांग।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM (IST)
ग्रेड को लेकर कमिंस कर्मियों ने किया यूनियन नेताओं का घेराव Jamshedpur News
ग्रेड को लेकर कमिंस कर्मियों ने किया यूनियन नेताओं का घेराव Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। टाटा कमिंस के कर्मचारियों ने यूनियन नेेताओं का घेराव कर समय रहते ग्रेड रिवीजन कराने की मांग की। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया गया कि समय पर समझौते नहीं होने पर यूनियन नेता अपना इस्तीफा दें, फिर यहां आंदोलन शुरू किया जायेगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को दोपहर दो बजे पहले पचास की संख्या में कर्मचारियों का जत्था यूनियन कार्यालय पहुंचा। वहां यूनियन की स्‍टीयरिंग कमेटी के सदस्य व कमेटी मेंबर मौजूद थे। कर्मचारियों ने उनसे अभी तक ग्रेड रिवीजन नहीं होने का कारण पूछा। कहा कि पिछले एक साल से यहां वार्ता चल रही है लेकिन अभी तक समझौता  नहीं हुआ। वहीं टाटा मोटर्स में समझौता हो गया जबकि यहां ग्रेड लटके एक साल होने जा रहा है।

कर्मचारियों का बढ़ता गया आक्रोश, जमा होते गए कर्मी

कर्मचारी काफी आक्रोशित थे। वहां एक भी यूनियन नेता उनका जवाब देने की स्थिति में नहीं थे। देखते-देखते यूनियन कार्यालय में सैकड़ों कर्मी पहुंच गए। वहां  नेताओं का घेराव कर बेतुका बयानबाजी भी करने लगे। वहां जगह कम पडऩे की स्थिति में यूनियन नेता वहां से उठकर ट्रेनिंग रूम में पहुंचे जहां दो सौ से ज्यादा मजदूर एकत्रित हो गए। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें ग्रेड की बढ़ी हुई राशि एक मुश्त में मिलनी चाहिए। कर्मचारियों ने तीन किस्त में राशि लेने की मनाही कर दी। कहा कि ऐसे बात नहीं बनी तो क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन होगा।

कैंटीन बहिष्‍कार से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी 

पहले कैंटीन बहिष्कार फिर टूल डाउन होगा। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों की मंशा को भांपते हुए कहा कि उन्हें सोमवार तक समय दिया जाये, कारण कि उस दिन प्रबंधन के साथ उनकी वार्ता होने वाली है। उस दिन कर्मचारियों की मांगे प्रबंधन तक पहुंचायी जाएगी फिर उसी दिन शाम तक ग्रेड वार्ता की जानकारी सभी को दी जायेगी। करीब डेढ़ घंटे तक कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं को घेरे रखा। वहां स्टीयङ्क्षरग कमेटी के एहसान अहमद सिराजी, अविनाश अनुपम, धीरज कुमार, रामाकांत करूआ, सुरेंद्र कुमार, चंद्रभूषण पांडेय व यूनियन के सभी कमेटी मेंबर मौजूद थे। 

17,500 पर अड़ी कमिंस यूनियन

कमिंस प्रबंधन और यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन को लेकर लगातार वार्ता चल रही है अब सोमवार को होगी। प्रबंधन की ओर से कुल 16,000 बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही तीन साल के लिए बढ़े ग्रेड की राशि को पहले साल 80 फीसद व दूसरे-तीसरे वर्ष 10-10 फीसद देने की बात कही गई।

यूनियन ने प्रबंधन के इस प्रस्ताव को नकार दिया है। नेताओं ने ग्रेड में कुल 17,500 की बढ़ोतरी के साथ पहले साल 90 व दूसरे-तीसरे वर्ष पांच-पांच फीसद देने पर सहमति जताई। इधर, कर्मचारियों ने एक मुश्त में बढ़ी हुई र ाशि देने का एलान किया है। जानकारी हो कि कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल-2019 से लंबित है। वर्ष 2013 में नौ हजार व पिछले ग्रेड (2016) में कुल बढ़ोतरी 12,700 थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.