Move to Jagran APP

ओडिशा से गांजा लाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के सेंगड़ा से तस्करी कर गांजा ला रहे मो. परवेज व मो. नवाज को धर दबोचा। उनकी एक्सयूवी कार से तीन बोरे में 48 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि गांजा की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 09:00 AM (IST)
ओडिशा से गांजा लाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार
ओडिशा से गांजा लाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पुलिस ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के सेंगड़ा से तस्करी कर गांजा ला रहे मो. परवेज व मो. नवाज को धर दबोचा। उनकी एक्सयूवी कार से तीन बोरे में 48 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि गांजा की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।

loksabha election banner

एसएसपी ने बताया कि 16 जनवरी की शाम चार बजे जानकारी मिली कि ओडिशा से गांजा शहर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी प्रभात कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय वन पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनी। टीम शहर के सुंदरनगर चौक के पास कार का इंतजार करने लगी। इसी बीच साढ़े पांच बजे सफेद रंग की एक कार सुंदरनगर चौक पर पहुंची। पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस को देखते ही मो. परवेज व मो. नवाज भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गयी तो उसमें तीन बोरे में 48 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

ओडिशा के सेंगड़ा से ला रहा था गांजा

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में गांजा तस्कर मो. परवेज ने पुलिस को बताया कि गांजा को ओडिशा के सेंगड़ा से ला रहा था। उसने पुलिस को गांजा उत्पादक का नाम-पता व फोन नंबर भी बताया है। एसएसपी ने बताया कि वह ओडिशा पुलिस से बातचीत कर एक टीम जमशेदपुर से ओडिशा भेजेंगे। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित यह भी बताया कि गाड़ी आजादबस्ती के मो. राजा की है। वह गांजा का मुख्य खरीददार है। गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि ओडिशा से तीन लाख रुपये में गांजा खरीद कर लाए थे। उसका जमशेदपुर बाजार में दो गुना से ज्यादा दाम मिल जाता है। एसएसपी ने बताया कि मो. राजा के साथ ही अन्य गांजा विक्रेताओं को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

-----------

गिरफ्तार अपराधी

- मो. परवेज पुत्र स्व. मो. कलीम, कुली रोड, रोड नंबर 17 ग्रीनवैली, आजादनगर मानगो

- मो. नवाज पुत्र मो. हसीब, कुली रोड, रोड नंबर 17 ग्रीनवैली, आजादनगर मानगो

----

बरामद सामान

- गांजा - तीन बोरा में 48 किलोग्राम

- एक्सयूवी कार - एक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.