Move to Jagran APP

मा‌र्क्स के सिद्धांत पर शोषण विहीन समाज का निर्माण संभव

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी-लेनिनवादी), कोल्हान प्रमंडल ने रविवार को गोलमुरी में दुसाध भवन के सामने प्रशिक्षण शिविर लगाया, जिसकी शुरुआत माले के संस्थापक अमर शहीद कामरेड चारू मजूमदार की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 07:36 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 07:36 PM (IST)
मा‌र्क्स के सिद्धांत पर शोषण विहीन समाज का निर्माण संभव
मा‌र्क्स के सिद्धांत पर शोषण विहीन समाज का निर्माण संभव

जासं, जमशेदपुर : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी-लेनिनवादी), कोल्हान प्रमंडल ने रविवार को गोलमुरी में दुसाध भवन के सामने प्रशिक्षण शिविर लगाया, जिसकी शुरुआत माले के संस्थापक अमर शहीद कामरेड चारू मजूमदार की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई।

loksabha election banner

शिविर के उद्घाटन वक्तव्य में मजदूर नेता जेपी सिंह ने कहा कि मा‌र्क्सवाद एक वैज्ञानिक दर्शन है। शोषण विहीन समाज का निर्माण मा‌र्क्स के सिद्धांत पर चलकर ही किया जा सकता है। सिंह ने नई पीढ़ी से कार्ल मा‌र्क्स के विचारों को जानने व पढ़ने की अपील की। अध्यक्षीय वक्तव्य में ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कार्ल मा‌र्क्स दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने कहा कि दुनिया की सिर्फ व्याख्या करने से काम नहीं चलेगा, दुनिया बदली कैसे जाए, इस पर विचार करना होगा। मा‌र्क्स ने पहली बार जनता की गरीबी व लाचारी के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता के विकास क्रम में पूरी दुनिया में कुछ मुट्ठी भर लोगों ने संसाधन (जल, जंगल, जमीन) के बड़े हिस्से पर ताकत के बल पर कब्जा कर लिया, जिसके कारण अधिकांश लोग गरीबी व लाचारी से जी रहे हैं। मा‌र्क्स ने कहा कि समाज वर्गो में विभाजित है, इसलिए वर्गो के बीच संघर्ष होना प्रकृति का नियम है। वर्गविहीन समाज गढ़ने का रास्ता वर्ग संघर्ष से होकर गुजरता है। इससे पहले ओमप्रकाश सिंह ने मा‌र्क्सवाद पर एक एप्रोच पेपर प्रस्तुत किया।

शिविर को जुगसलाई के पूर्व विधायक तुलसी रजक, अर्जक संघ के अध्यक्ष देवनाथ शर्मा, अवधेश कुमार व उमेश साह व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संजीत रविदास ने भी संबोधित किया। इस मौके पर तारकेश्वर पासवान, पी. धर्मा राव, गंगाधर कुंभकार, डॉ. टीके चटर्जी, डॉ. पीपी बनर्जी, रामकुमार सिंह, सिंटू चौधरी, चामु सोय, सुनील राम, गीता हेम्ब्रम, मंजू देवी, विजयकांत सिंह, दुलार रविदास, प्रकाश कालिंदी, अनिल सिंह, अरुण सिंह, जग्गू दत्ता, आरके मिश्रा समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.