Move to Jagran APP

Covid 19 Vaccination: पूर्वी सिंहभूम में 18 हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को दो हजार 564 लोगों की जांच की गई। इसमें दो संक्रमित मरीज मिले। ये मरीज सिदगोड़ा व एग्रिको के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 868 हो गई है। वहीं अभी तक 1057 मरीजों की मौत हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 06:08 PM (IST)
Covid 19 Vaccination: पूर्वी सिंहभूम में 18 हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में टीकाकरण कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में टीकाकरण कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है। रविवार को दक्षिण हलुदबनी के नामो टोला में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मुखिया मनोज महतो तथा वकील अर्जुन सिंह ने लोगों से घर-घर जाकर टीका लेने की अपील किए। कुल 250 लोगों ने वैक्सीन ली। वहीं, कीताडीह एवं बागबेड़ा क्षेत्र में भी टीकाकरण शिविर में भीड़ उमड़ी।

loksabha election banner

इन क्षेत्रों में एक हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया बुधराम टोप्पो, प्राण राय, सपन साव, प्रमोद शाह, बंटी वालिया, मनोज मुर्मू, योगेंद्र राव, दीपक महतो, धरम दास, संतोष करूआ, मुकेश सिंह का योगदान रहा। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 18 हजार 311 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। जबकि आठ हजार 341 लोगों ने दूसरी डोज ली।

ढ़ाई हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को दो हजार 564 लोगों की जांच की गई। इसमें दो संक्रमित मरीज मिले। ये मरीज सिदगोड़ा व एग्रिको के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 868 हो गई है। वहीं, अभी तक 1057 मरीजों की मौत हुई है।

डेढ़ हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से रविवार को कुल एक हजार 668 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक 15 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेशहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल दो मरीज रविवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक 50 हजार 792 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.