पंडालों को काले कपड़े से ढंकना हिदू धर्म के विरुद्ध : अरुण
दुर्गा पूजा पंडालों को काले कपड़े से ढकवाने का काम किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:08 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा दुर्गा पूजा के लिए जारी गाइडलाइन में कई हिदू धर्म विरोधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। झारखंड के सभी हिदू धर्मावलंबियों ने उस गाइडलाइन के अधिक से अधिक बिदुओं का पालन करते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन किया है। इस दौरान गुरुवार को देखा गया कि दुर्गा पूजा समितियों एवं पडालों पर सख्ती बरती जा रही है। दुर्गा पूजा पंडालों को काले कपड़े से ढकवाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा आयोजकों को पूजा के बाद मामाला दर्ज करने की घमकी दी जा रही है। हिदू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि हिदू धार्मिक स्थल एवं दुर्गा पूजा पडालों को काले कपड़े से ढंकना हिदू धर्म के विरुद्ध हैं। सरकार हिदुओं के धार्मिक भावनाओं को कुचलने का प्रयास कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें