Move to Jagran APP

विद्यापति नगर के 500 घरों को तोड़ने के आदेश से हड़कंप, सरयू ने दिया ये भरोसा Jamshedpur News

विद्यापति नगर बस्ती के करीब 500 घरों को तोड़ने का आदेश आ गया है। सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों को कोर्ट का आदेश दिखाया तो हड़कंप मच गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 11:00 AM (IST)
विद्यापति नगर के 500 घरों को तोड़ने के आदेश से हड़कंप, सरयू ने दिया ये भरोसा Jamshedpur News
विद्यापति नगर के 500 घरों को तोड़ने के आदेश से हड़कंप, सरयू ने दिया ये भरोसा Jamshedpur News

जमशेदपुर,जासं। मालिकाना हक मिलने की आस देख रहीं 86 से ज्यादा बस्तियों के लोगों को अब घर टूटने का डर सताने लगा है। नया मामला विद्यापति नगर बस्ती का है। यहां करीब 500 घरों को तोड़ने का आदेश आ गया है। शनिवार की सुबह सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों को कोर्ट का आदेश दिखाया तो हड़कंप मच गया। यह बस्ती करीब 70 एकड़ में बसी है, जहां कई आलीशान मकान भी बने हैं। इसके अलावा बिरसानगर के जोन नंबर आठ स्थित मोची बस्ती के भी लगभग 10 मकान को भी तोड़ने का आदेश मिला है।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती की इस जमीन को अतिक्रमित बताते हुए टाटा स्टील ने जमशेदपुर कोर्ट में मुकदमा कर रखा है। पुलिस के मुताबिक टाटा स्टील यह मुकदमा जीत गई है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश पर अमल कराने की जिम्मेदारी दी है। बताया जाता है कि बस्ती में जमीन की मापी भी की गई। हालांकि पुलिस ने आज कुछ नहीं किया, सिर्फ सूचना देकर लौट गई। हालांकि लोगों को डर है कि अगले कुछ दिनों में पुलिस अदालत के आदेश को लागू कराने के लिए कदम उठा सकती है। इसलिए लोग बचाव के उपाय भी तलाशने लगे हैं।

सरयू गए बस्ती में, दिया घर नहीं टूटने देने का भरोसा

पुलिस के आने की जानकारी लोगों ने पूर्व मंत्री व जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय को दी। यह बस्ती जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में ही पड़ती है। इसके बाद राय शनिवार शाम को बस्ती में गए। राय ने बताया कि बस्तीवासियों से उन्होंने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। उनके रहते एक भी घर नहीं टूटेगा। वे सोमवार को कोर्ट से पता कराएंगे कि आदेश में क्या लिखा है। आदेश के खिलाफ वे ऊपर की अदालत में जाएंगे। सरयू ने कहा कि बस्ती में लोग घर बनाकर रह रहे हैं। बस्तीवासियों को सरकार की ओर से हर तरह की नागरिक सुविधा भी मिल रही है। इससे भी बड़ी बात तो यह है कि झारखंड विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में पुलिस जल्दबाजी क्यों कर रही है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.