Jamshedpur Coronavirus Latest Update : 19 व 20 के चक्कर में फंसा जमशेदपुर, यहां आकर ठहर गया कोरोना
Jamshedpur Coronavirus Latest Update जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम है लेकिन इसको देखते हुए ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सख्ती से करना है। तीसरी लहर से बचने के लिए यह जरूरी है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कोरोना मरीजों की संख्या तो कम हुई है लेकिन 19 व 20 अंक के चक्कर में जमशेदपुर शहर फंस गया है। यह स्थिति 17 अगस्त 2021 से शुरू होकर अभी तक बनी हुई है। न तो घट रहा है और न ही बढ़ रहा है। जबकि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम इसे कम करने के लिए लाखों प्रयास कर रही है। कभी बड़े पैमाने पर जांच अभियान चला रही है तो कभी टीकाकरण अभियान। लेकिन, 19 व 20 अंक टस से मस नहीं हो रहा है।
अब इस अंक को लेकर अधिकारी से पदाधिकारी और डॉक्टर सभी चिंतित नजर आ रहे हैं। आखिर यह संख्या कम क्यों नहीं हो रही है। इन दिनों जमशेदपुर के लिए चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में आइए आपको इस संख्या से अवगत कराते हैं। आखिर क्या है मामला। दरअसल, यह कोरोना मरीजों की एक्टिव केस है, जो न तो घट रहा और न ही बढ़ रहा। 17 अगस्त के बाद से जमशेदपुर में यह स्थिति बनी हुई है। यानी 26 दिन से कभी एक्टिव संख्या 19 हो रहा है
तो कभी 20।
कोरोना अभी गया नहीं है
कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार, कोरोना अभी गया नहीं है। वायरस अभी भी मौजूद है, जिसके कारण मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल वायरस तेज गति से फैल नहीं रहा है जिसके कारण एक्टिव मरीजों की संख्या स्थिर हो गई है। वायरस जैसे ही फैलेगा मरीजों की संख्या बढ़ने लगेगी। ऐसे में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सख्ती से करना है। तीसरी लहर से बचने के लिए यह जरूरी है। केरल में मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में हमें बचकर रहना है।
किस दिन कितने एक्टिव केस
तिथि : एक्टिव केस
11 सितंबर : 19
10 सितंबर : 20
9 सितंबर : 20
8 सितंबर : 20
7 सितंबर : 19
6 सितंबर : 20
5 सितंबर : 19
4 सितंबर : 18
3 सितंबर : 19
2 सितंबर : 19
1 सितंबर : 18
28 अगस्त : 20
26 अगस्त : 19
23 अगस्त : 20
17 अगस्त : 20
ये कहते विशेषज्ञ
कोरोना मरीजों की संख्या अभी स्थिर हो गई है लेकिन हमें सावधान होने की जरूरत है। घर से बाहर निकले तो मास्क व शारीरिक दूरी का अवश्य पालन करें। सैनिटाइजर का उपयोग करें। तीसरी लहर आने की संभावना जताई गई है। उससे निपटने के लिए तैयारी चल रही है। लोगों को भी अलर्ट होने की जरूरत है।
- डॉ. एके लाल, सिविल सर्जन।