Coronavirus Alert :हम हैं खुशनसीब, बस रखे थोड़ा धैर्य ; लॉकडाउन का उल्लंघन कर मॉर्निंग वॉक पर निकले 30 लोग पकड़े गए
Coronavirus Alert. हम मानने को क्यों नहीं तैयार हैं। क्यों लॉकडाउन की अनदेखी कर रहे हैं और पुलिस को सख्ती करनी पड़ रही है।
जमशेदपुर, जेएनएन। Coronavirus Alert जी हां, हम झारखंड के उस जमशेदपुर शहर में रह रहे हैं जहां कोरोना की वजह से डराने वाले हालात तो लगातार बन रहे, लेकिन अबतक यहां कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिलने की वजह से हम महफूज हैं। लेकिन हम मानने को क्यों नहीं तैयार हैं। क्यों लॉकडाउन की अनदेखी कर रहे हैं और पुलिस को सख्ती करनी पड़ रही है।
लॉकडाउन का उल्लंघन कर रोज लोग घरों से निकल रहे हैं। पुलिस उनको पकड़ रही है और हिदायत के बाद छोड़ रही है। फिर भी यह क्रम जारी है। सोमवार को भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। बिष्टुपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर 30 लोगों को पकड़ा और बाहर निकलने का वाजिब कारण नहीं बता पाने पर सबको थाना लाया गया। सबको थाने पर बैठाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन्हें पीआर बांड पर बाद में छोड़ दिया जाएगा।
यहां से भी पकड़े गए लोग
गौरतलब है कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए शहर में लॉकडाउन जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बार-बार लोगों से बाहर ना निकलने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग बेवजह ही बाहर निकल रहे हैं। विष्टुपुर इलाके में इंस्पेक्टर राजेश प्रकाश सिन्हा ने सुबह से ही पुलिस कर्मियों को धतकीडीह, धतकीडीह मुस्लिम बस्ती और मेडिकल बस्ती समेत थाना क्षेत्र की अन्य बस्तियों में चेकिंग पर लगा दिया था। पुलिसकर्मियों ने बाहर निकले लोगों को पकड़ा और उनसे इसका कारण पूछा। लोग कोई ठोस कारण नहीं बता सके। इस पर सभी को हिरासत में लिया गया। इसी तरह आजाद नगर पुलिस ने चेपा पुल से 8 लोगों को पकड़ा और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। उलीडीह पुलिस ने भी डिमना रोड से 5 लोगों को पकड़ा है।
Covid-19 के मद्देनजर घोषित#lockdown के दौरान कदमा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दो दर्जन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाई की गई है।जमशेदपुर पुलिस लॉकडाउन का अनुपालन कराने हेतु कृत संकल्प है@jharkhandpolice @JharkhandCMO@HemantSorenJMM@MVRaoIPS — Jamshedpur Police (@Jsr_police) April 6, 2020