Move to Jagran APP

Coronanvirus Jamshedpur : नौ महीने के बाद कोरोना की व‍िदाई की बेला, पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंड संक्रमण मुक्त

Coronanvirus Jamshedpur News Uptdate. पूर्वी सिंहभूम जिले का साथ तीन प्रखंड कोरोना मुक्त हो चुका है। पांच प्रखंड में सिर्फ एक-एक एक्टिव केस है। अगले चार से पांच दिनों के अंदर बाकी प्रखंड भी कोरोना मुक्त होने के कगार पर होंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 07:47 PM (IST)
Coronanvirus Jamshedpur : नौ महीने के बाद कोरोना की व‍िदाई की बेला, पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंड संक्रमण मुक्त
नौ माह के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना अंतिम पड़ाव पर है।

जमशेदपुर, अमित तिवारी।  नौ माह के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना अंतिम पड़ाव पर है। पहली बार एक साथ तीन प्रखंड कोरोना मुक्त हो चुका है जबकि पांच प्रखंड में सिर्फ एक-एक एक्टिव केस है। अगले चार से पांच दिनों के अंदर बाकी प्रखंड भी कोरोना मुक्त होने के कगार पर होंगे।

loksabha election banner

वहीं, अब 10 हजार से घटकर कोरोना मरीजों की संख्या सिर्फ 69 रह गई है। यह आंकड़ा जमशेदपुर के लिए खुशी और राहत देने वाली है। शहर में जब पहली बार 11 मई 2019 को कोरोना की इंट्री हुई थी तो पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। लोगों की नींद उड़ गई थी। न जाने कितने लोगों की मौत हो गई। लेकिन, इसी बीच यह अच्छी खबर निकलकर सामने आई है, जिससे शहरवासी राहत की सांस ले रहे हैं।

अभी भी सजग रहने की जरूरत

हालांकि, इससे हमें इतराने की जरूरत नहीं है बल्कि अधिक सजग होने की आवश्यकता है। क्योंकि हम भुगत चुके हैं कि थोड़ा सा भी लापरवाही पूरे समाज का दुश्मन बन जाता है। शुरुआती दौर में लोग दूसरे राज्यों से चोरी-छिपे आए और घरों में प्रवेश कर गए। नतीजा हुआ कि खुद तो संक्रमित हुए ही घर, परिवार और पूरे सोसाइटी के लोगों को भी संक्रमित कर दिया। जिसके कारण पूर्वी सिंहभूम जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हजार के पार हो गई है।

कोरोना के कंट्रोल के लिए उठाए गए यह दस कदम

  • ज्यादा टेस्टिंग और ट्रेसिंग की नीति को अपनाया गया।
  • सरकारी क्वारंटाइन में अधिक से अधिक लोगों को रखा गया।
  •  कोविड अस्पतालों में जरूरत से दोगुने बेड की रणनीति पर काम।
  •  सांस की परेशानी को देखते हुए अस्पतालों में भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराया गया ऑक्सीजन। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
  •  प्लाज्मा की कमी नहीं हो इसके लिए जोर-शोर से चलाया गया अभियान।
  • एंबुलेंस की रिस्पॉन्स समय पर हो, इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से किया गया।
  •  सिविल सर्जन डॉ. आरएन झा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी तीनों संभाल रखी थी कमान। ये तीनों सीधे लोगों के संपर्क में रहें।
  • कंटेनमेंट जोन को लेकर बरती गई सख्ती।

जिले में पांच लाख से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच लाख 26 हजार 550 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 18 हजार दो लोग संक्रमित मिले हैं। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों में से 375 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें पुरुषों की संख्या अधिक है।

बहरागोड़ा, चाकुलिया व धालभूमगढ़ हुआ कोरोना मुक्त

पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए बड़ी खबर है। पहली बार एक साथ तीन प्रखंड कोरोना मुक्त हुआ है। इसमें बहरागोड़ा, चाकुलिया व धालभूमगढ़ प्रखंड शामिल हैं। वहीं, डुमरिया, घाटशिला, मुसाबनी, पटमदा व पोटका भी अगले तीन-चार दिनों में कोरोना मुक्त होने के कगार पर होगा। हालांकि, शहरी क्षेत्र में अभी 69

एक्टिव केस हैं।

किस प्रखंड में कितने एक्टिव केस

  • प्रखंड         -   एक्टिव केस
  • बहरागोड़ा     -      00
  • चाकुलिया      -     00
  • धालभूमगढ़    -      00
  • डुमरिया         -   01
  • घाटशिला       -    01
  • शहरी क्षेत्र       -   69
  • मुसाबनी         -   01
  • पटमदा         -    01
  • पोटका         -    01

ये कहते एसीएमओ

कोरोना मरीजों की संख्या कम होना अच्छी बात है लेकिन हमें पहले से अधिक जिम्मेवार होने की जरूरत है ताकि दोबारा इस संक्रमण को फैलने की नौबत नहीं आए। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। अब लगभग सभी लोग कोरोना के लक्षण से अवगत हो चुके हैं, ऐसे में अगर थोड़ा भी लक्षण समझ में आए तो तत्काल जांच कराएं। वहीं, मास्क के साथ-साथ दो गज की दूरी व सैनिटाइजर का भी उपयोग करते रहें।

- डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.