Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus Update : 129 दिन में 29 हजार 703 लोगों की हुई कोरोना जांच, जानिए ताजा हाल

Coronavirus Jamshedpur Update. पूर्वी सिंहभूम में अब तक कुल 29 हजार 703 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई है। इनमें 747 पॉजिटिव केस मिले हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 09:33 AM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Update : 129 दिन में 29 हजार 703 लोगों की हुई कोरोना जांच, जानिए ताजा हाल
Jamshedpur Coronavirus Update : 129 दिन में 29 हजार 703 लोगों की हुई कोरोना जांच, जानिए ताजा हाल

जमशेदपुर, जासं। Coronavirus Jamshedpur Update पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां अब तक कुल 29 हजार 703 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई है। इनमें 747 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में कोरोना की जांच महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब, टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के लैब व बिष्टुपुर स्थित पैथ काइंड लैब में होती है। 

loksabha election banner

एमजीएम के वायरोलॉजी लैब में सबसे अधिक करीब रोजाना 500 नमूने की जांच होती है। इस लैब की शुरुआत 11 मार्च 2020 को हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे लैब की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। शुक्रवार को 216 कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आएगी। जिले में फिलहाल 336 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज शहर के ‌विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है। अब तक कुल 411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

आज तीन का होगा अंतिम संस्कार 

गुरुवार को मृत दो कोरोना मरीजों  का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। वहीं, एक मृतक संदिग्ध अवस्था में है, जिसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। टीएमएच में जिन दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है उसमें बिरसानगर निवासी (45) एक पुरुष व दूसरा चाईबासा की एक महिला (81) शामिल हैं। जबकि बिरसानगर जोन नंबर आठ में भी एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। महिला घर में ही पड़ी हुई थी। वह कई बीमारी से ग्रस्त थी। इसी दौरान घर में ही उसकी मौत हो गई। जिला स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।

दोमुहानी चेकनाका पर तैनात थे शिक्षक

बिरसानगर निवासी पुरुष जिसकी कोरोना से मौत हुई है वह टिनप्लेट के एक स्कूल में शिक्षक था। दोमुहानी चेकनाका पर उसकी ड्यूटी लगी थी। 13 जुलाई को सर्दी-खांसी की शिकायत पर उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। मृतक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उनका इलाज भी टीएमएच में चल रहा है। वहीं, चाईबासा निवासी महिला की तबीयत बिगड़ने पर तीन दिन पूर्व उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इससे बाद यहां पर उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थी। महिला का घर कंटेनमेंट जोन में था। इससे पूर्व उसका ट्रूनेट मशीन से जांच हुई तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। टीएमएच अस्पताल में 12 दिन के अंदर कुल आठ लोगों की मौत कोरोना से हुई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोरोना से यह पहली मौत है। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होने की संभावना है।

17 मरीजों का कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं 

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल 39 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें 17 मरीजों का न तो कांटेक्ट हिस्ट्री है और न ही ट्रेवल हिस्ट्री। 17 लोगों का ट्रेवल हिस्ट्री है। इसमें बिहार से आठ लोग, चेन्नई से दो, आंध्रप्रदेश से एक, मुंबई से एक, बेंगलुरु से एक, ठाणे से एक, जसीडीह से एक, हरियाणा से एक सहित अन्य जगहों से मरीज आए हैं। जुगसलाई में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी लोग परिवार के ही एक सदस्य के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। पॉजिटिव मरीजों में टाटा पिंगमेंट व टाटा स्टील के कर्मचारी भी शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 747 हो गई है।

 एमजीएम में हुई 530 लोगों की जांच 

एमजीएम कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में गुरुवार को 530 संदिग्धों की जांच हुई। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले में नौ, पश्चमी सिंहभूम जिले में 15 व गिरीडीह में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, टीएमएच व बिष्टुपुर स्थित एक निजी लैब में 30 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

 कोरोना से कब कब हुई मौत 

  •  चार जुलाई को साकची स्थित स्वर्णरेखा फ्लैट निवासी (88)एक महिला की मौत हो गई थी।
  • चार जुलाई को सोनारी स्थित खुंटाडीह निवासी (71) एक पुरुष की मौत हुई थी।
  • 12 जुलाई को सोनारी परदेशीपाड़ा निवासी (55) एक पुरुष की मौत हुई।
  • 14 जुलाई को कदमा भाटिया बस्ती निवासी एक महिला की मौत हुई।
  • 14 जुलाई को धनबाद के जामाडोबा की महिला की मौत हो गई।
  • 15 जुलाई को पटना की एक महिला की मौत हो गई।
  • 16 जुलाई को चाईबासा की एक महिला की मौत हो गई।
  • 16 बिरसानगर निवासी एक पुरुष की मौत हो गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.