Live Coronavirus Jamshedpur : प्रवासी संग कोरोना की इंट्री, कोल्हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 127
Live Coronavirus Jamshedpur. कोल्हान में प्रवासियों संग कोरोना की इंट्री हो रही है। यहां कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार तेज है। खासकर पूर्वी सिंहभूम के आंकड़े डराने वाले हैं।
जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur Coronavirus Update कोल्हान में प्रवासियों संग कोरोना की इंट्री हो रही है। यहां कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार तेज है। खासकर पूर्वी सिंहभूम के आंकड़े डराने वाले हैं। तथ्यों की गवाही है कि होम क्वारंटाइन किए गए लोगों ने नियमों को नजरअंदाज किया और खुद के साथ दूसरों की परेशानी बढ़ाने का कारण बने। सोमवार को शाम तक तीन नए कोरोना संक्रमण के मामले मिले।
कोल्हान में अबतक 127 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। पूर्वी सिंहभूम रविवार को 10 व सोमवार को अबतक तीन ताजा मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या 107 हो गई है। हालांकि, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कोरोना संक्रमितों की संख्या पूर्वी सिंहभूम के मुकाबले कम है। पश्चिमी सिंहभूम में अबतक 15 जबकि सरायकेला-खरसावां में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।