Move to Jagran APP

बागबेड़ा नया बस्ती में बन रहा कंटेनमेंट जोन, आरा से आया था कोरोना पॉजिटिव दंपती Jamshedpur News

बागबेड़ा नया बस्ती में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उस क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 30 जून को यह दंपती बिहार के आरा से जमशेदपुर लौटा था।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 03:45 PM (IST)
बागबेड़ा नया बस्ती में बन रहा कंटेनमेंट जोन, आरा से आया था कोरोना पॉजिटिव दंपती Jamshedpur News
बागबेड़ा नया बस्ती में बन रहा कंटेनमेंट जोन, आरा से आया था कोरोना पॉजिटिव दंपती Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बागबेड़ा नया बस्ती में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उस क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 30 जून को ये दंपति बिहार के आरा से आए थे। इसके बाद दो दिनों तक ये लोग घर में ही ठहरे हुए थे।

loksabha election banner

तीसरे दिन ड्यूटी गए तो कोरोना की जांच कराकर आने को कहा गया। इसके बाद पति-पत्नी की जांच कराई गई तो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। पति-पत्नी घर गए थे और उनके संपर्क में कई और भी लोग आए थे। इसलिए उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।

तीन घरों में 20 लोगों का किया जाएगा सर्वे

तीन घरों में करीब 20 लोगों का सर्वे किया जाएगा। उसके आधार पर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। गुरुवार को जिले में एक दिन में सबसे अधिक 45 कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें रैफ के 19 जवान शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार शाम तक जिले में 11 संक्रमितों की सूचना थी, जिसमें सुंदरनगर स्थित रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) कैंप के तीन जवान शामिल थे। देर रात को इनकी संख्या 19 हो गई। ये सभी 29 जून को जम्मू-कश्मीर, गोरखपुर, बक्सर, बेंगलुरु, कानपुर, रायबरेली, धर्मपुर, देहरादून, रांची, हैदराबाद, हजारीबाग, वर्द्धमान, गंजाम से आए थे। सभी को क्वारंटाइन में रखा गया था और उनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

चाईबासा में सरकारी पदाधिकारी व उनकी पत्‍नी कोरोना पॉजिटिव 

वहीं, चाईबासा में पदस्थापित एक सरकारी अधिकारी व उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।ये दोनों कदमा में रहते हैं। इनकी रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से आई है। इनका कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ट्रूनेट मशीन से अबतक कुल 14 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इन दोनों के संपर्क में और भी कई लोगों को आने की संभावना है। इसे देखते हुए क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही जिले में 26 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें दो मरीज 29 जून को किर्गिस्तान से आए थे। वे दोनों बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड में क्वारंटाइन थे। इसके साथ ही बारीडीह की एक युवती कोलकाता से लौटी थी। दिल्ली से भी एक युवक लौटा था।

30 जून को बिहार से लौटे से बागबेड़ा के दंपती

बागबेड़ा नया बस्ती के एक दंपति 30 जून को बिहार के आरा से आए थे। इसके बाद उनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा चाकुलिया में 13, पोटका में एक, धालभूमगढ़ में एक कोरोना मरीज पाए गए है। सभी का ट्रेवल हिस्ट्री है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल व टाटा मुख्य अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जिले में सबसे अधिक 30 मई को 43 मरीज मिले थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 449 हो गई है। बुधवार तक कोरोना मरीजों की संख्या 404 थी।

एमजीएम में 153 संदिग्धों की जांच चल रही है

एमजीएम अस्पताल के वायरोलॉजी लैब में 153 संदिग्ध मरीजों की जांच चल रही है। सभी की रिपोर्ट शाम तक आएगी। अब तक जिले से कुल 23,148 संदिग्धों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 21,720 की रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।

वहीं, जिले में अबतक 272 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.