Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus Update : अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत, फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, 17 पॉजिटिव मिले

पूर्वी सिंहभूम जिले में फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। शुक्रवार को कुल सात हजार 605 लोगों की जांच हुई। इसमें 17 लोग संक्रमित मिले। सबसे अधिक घाटशिला में दस नए मरीज मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 06:23 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Update : अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत, फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, 17 पॉजिटिव मिले
जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 730 हो गई है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। शुक्रवार को कुल सात हजार 605 लोगों की जांच हुई। इसमें 17 लोग संक्रमित मिले। सबसे अधिक घाटशिला में दस नए मरीज मिले। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 730 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जिले में अभी तक कुल 1054 मरीजों की मौत हुई है।

loksabha election banner

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से शुक्रवार को कुल छह हजार 943 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट रविवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 11 लाख 66 हजार छह लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 11 लाख 49 हजार 803 लोगों की जांच हुई है।

14 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 14 मरीज स्वस्थ होकर शुक्रवार को लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 615 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है।

12 हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल तीन हजार 735 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 12 हजार 975 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 83 हजार 742 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि एक लाख 76 हजार 445 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

किस क्षेत्र में मिले कितने पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

घाटशिला : 10

कदमा : 01

बारीडीह : 01

मानगो : 01

जुगसलाई : 02

बर्मामाइंस : 01

बिष्टुपुर : 01

पांच सेंटर पर कोरोना की दूसरी डोज

शहरी क्षेत्र में शनिवार को कुल पांच सेंटर पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। वैक्सीनेशन कोषांग के प्रभारी सह एसडीएम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि केरला समाजम मॉडल स्कूल में कोविशील्ड की दूसरी डोज लेने वाले लाभुकों के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के माध्यम से 1000 डोज उपलब्ध रही। वहीं, 4 अन्य सेंटर जिसमें कोवैक्सीन की दूसरा डोज इी गइ। इसमें कम्युनिटी हॉल न्यू फार्म एरिया कदमा में 50, राजेंद्र विद्यालय साकची में 100 डोज, नागरिक संघ नर्स क्वार्टर सोनारी 50 तथा सेंट मैरी स्कूल बिष्टुपुर में 100 डोज उपलब्ध कराइ गइ जहां लाभुक वॉक इन मोड में टीकाकरण करा सके।

रांची से जमशेदपुर पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन

शुक्रवार को रांची से जमशेदपुर कोविशील्ड की 21 हजार 500 डोज पहुंची। इसे सभी केंद्रों तक पहुंचा दिया गया। वर्तमान में वैक्सीन की कमी के कारण सेंटरों की संख्या सिर्फ पांच की गई है। हालांकि, टीका आते ही सेंटरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.