Jamshedpur coronavirus News Update : पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों की संख्या 15 हजार के पार, अबतक स्वस्थ हुए 13 हजार 340
Jamshedpur coronavirus News Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की घटती संख्या अच्छा संकेत है। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई। वहीं कुल पांच हजार 591 लोगों का नमूना संग्रह किया गया।
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की घटती संख्या अच्छा संकेत है। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई। वहीं, कुल पांच हजार 591 लोगों का नमूना संग्रह किया गया। इसमें चार हजार 603 मरीजों की जांच हुई जिसमें सिर्फ 48 लोग ही पॉजिटिव मिले।
ये मरीज कदमा शास्त्रीनगर में एक ही परिवार के तीन लोग, कदमा प्रोफेशनल फ्लैट के एक ही परिवार के दो लोग, टिनप्लेट हॉस्पिटल के एक स्टाफ, बिरसानगर में एक ही परिवार के दो लोग, पटमदा के पांच लोग, चाकुलिया के तीन लोग, बिष्टुपुर के दो लोग, सोनारी के एक सहित अन्य क्षेत्र के भी मरीज शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पंद्रह हजार नौ हो गई है। वहीं, इसमें 13 हजार 340 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
5591 संदिग्धों का लिया गया नमूना
मंगलवार को 5591 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 232400 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 217351 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।
133 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 133 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 13340 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मानगो में 211 लोगों की हुई कोरोना जांच, नहीं मिला कोई पाजिटिव
जिला प्रशासन के आदेश के बाद मंगलवार को विशेष कोरोना जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान कार्यपालक पदाधिकारी रवीन्द्र गगराई के नेतृत्व में मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मानगो व आजादनगर थाना क्षेत्र में कुल 211 लोगों का जांच किया गया। जिसमें से किसी को भी कारोना पाजिटिव नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि मानगो थाना क्षेत्र में कुल 128 लोगों का कोविड जांच कराया गया एवं आजाद नगर थाना क्षेत्र में कोहिनूर टावर के पास कुल 83 लोगों का जांच कराया गया। इस अवसर पर मानगो नगर निगम से दिनेश्वर यादव, निशांत कुमार, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार, जीतू कुमार आदि का सहयोग रहा।