Move to Jagran APP

दुर्गापूजा घूमने निकले पांच हजार से अधिक लोगों की हुई कोरोना जांच, मिले 115 पॉजिटिव

Coronavirus. कोरोना को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग दुर्गापूजा में भी सक्रिय रहा। शहर के पांच जगहों पर कोरोना जांच शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। बीते तीन दिनों में कुल पांच हजार 772 लोगों की जांच की गई। इसमें 115 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:29 PM (IST)
दुर्गापूजा घूमने निकले पांच हजार से अधिक लोगों की हुई कोरोना जांच, मिले 115 पॉजिटिव
दुर्गा पूजा घूमने निकले लोगों की जांच करते मेडिकल टीम के सदस्‍य। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  कोरोना को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग दुर्गापूजा में भी सक्रिय रहा। शहर के पांच जगहों पर कोरोना जांच शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। बीते तीन दिनों में कुल पांच हजार 772 लोगों की जांच की गई। इसमें 115 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

loksabha election banner

हालांकि, भीड़ से संक्रमण कितना फैला यह अगले 72 घंटे के बाद ही पता चल सकेगा। कारण कि संक्रमण के लक्षण सामने आने में तीन से चार दिन का समय लगता है। वैसे, इस बार दुर्गापूजा में काफी कम भीड़ देखी गई। लोगों में जागरूकता अधिक होने की वजह से वह घर से कम निकले। कम भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डा. साहिर पाल ने कहा कि हर साल की अपेक्षा कम भीड़ रही, जो कोरोना को फैलने से रोकने में मदद करेगा।

 इन जगहों पर लगाया गया था शिविर 

- बिष्टुपुर स्थित खरखई ब्रीज के सामने शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक।

- सोनारी स्थित दोमुहानी पुल के समीप शाम शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक।

- कदमा टोल ब्रीज के सामने शाम शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक।

- डिमना चौक के सामने शाम शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक।

- पारडीह चौक के सामने शाम शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक।

किस दिन कितने लोगों की हुई जांच

तिथि    -            संख्या          -    पॉजिटिव

25 अक्टूबर -      1668        -       31

24 अक्टूबर  -     1745        -       48

23 अक्टूबर  -     2359        -       36


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.