Move to Jagran APP

जमशेदपुर में 4946 लोगों की हुई कोरोना जांच, मिले तीन पॉजिटिव

पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल चार हजार 946 लोगों की जांच हुई। इसमें तीन लोग संक्रमित मिले। ये बागबेड़ा परसुडीह व घाटशिला के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 743 हो गई है। वहीं कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 06:01 PM (IST)
जमशेदपुर में 4946 लोगों की हुई कोरोना जांच, मिले तीन पॉजिटिव
पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल 1054 लोगों जान गंवाई है।

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल चार हजार 946 लोगों की जांच हुई। इसमें तीन लोग संक्रमित मिले। ये बागबेड़ा, परसुडीह व घाटशिला के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 743 हो गई है। वहीं, सोमवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जिले में अभी तक कुल 1054 लोगों जान गंवाई है।साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों की हुई जांचपूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से सोमवार को पांच हजार 567 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 11 लाख 79 हजार 519 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 11 लाख 65 हजार 550 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है।सात लोग स्वस्थ होकर घर लौटेशहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल सात मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 639 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.87 प्रतिशत है।272 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोजपूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को 272 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 389 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 86 हजार 286 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, एक लाख 79 हजार 851 लोगों ने दूसरी डोज पूरी कर ली है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.