Coronavirus Live Update : कोरोना का खौफ ऐसा कि यहां लोगों ने खुद लगा दी लॉकडाउन, आप भी इनसे सीखें
Covid-19 Update कोरोना से हर कोई परेशान है। रविवार को ही पूर्वी सिंहभूम में 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यह जमशेदपुर में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा है। मौतों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। आम जनता लॉकडाउन की मांग कर रही है।
पोटका : वैश्विक परेशानी कोरोना से हर कोई परेशान है। रविवार को ही पूर्वी सिंहभूम में 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यह जमशेदपुर में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा है। मौतों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। आम जनता लॉकडाउन की मांग कर रही है।
लेकिन सरकार की अपनी परेशानी हैं। अगर लॉकडाउन कर दिया तो लोग कोरोना से कम, भूख से ज्यादा मरने लगेंगे। ऐसे में सरकार भी धर्मसंकट में हैं। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोग ने खुद से ही लॉकडाउन लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पोटका के हाता प्रखंड में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हाता चौक पर इक्का-दुक्का ही लोग सड़क पर नजर आ रहे हैं। सड़कें सूनसान है। यह नजारा किसी लॉकडाउन से कम नहीं है। अगर शहर के लोग इस ग्रामीण इलाके से सबक ले तो हम कोरोना वायरस की चेन को तोड़ सकते हैं।
पोटका प्रखंड के कई इलाकों में सभी अपने अपने घरों में दुबक गए हैं। जरूरत पड़ने पर ही बाजार की ओर रुख कर रहे हैं वरना सभी घर पर ही रह कर अपने और परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार कोरोना की दूसरी लहर काफी भयभीत करने वाला है। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। लोगों का डर का नतीजा यह है कि यहां चौक चौराहों से लेकर सड़कें सूनी हैं। सड़कों पर वाहन नहीं के बराबर चल रहे हैं। ओडिशा से आने वाली बसें बंद हो कर दी गई है जो झारखंड में प्रवेश नहीं कर रहा है। कोरोना की भयावह स्थिति में उसी तरह का जोखिम लोग उठाना नहीं चाहते हैं।