Move to Jagran APP

Coronavirus Jamshedpur Latest News: जमशेदपुर में कोरोना ब्लास्ट, आठ माह के बाद मिले सबसे अधिक 121 पाॅजिटिव

Coronavirus Jamshedpur Latest News. झारखंड के जमशेदपुर में आठ माह के बाद फिर कोरोना विस्फोट हुआ। एक साथ कुल 121 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इससे पूर्व दो अगस्त को 123 मरीज मिले थे। शहर में पहली बार 29 जून को एक साथ 135 मरीज मिले थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 10:33 AM (IST)
Coronavirus Jamshedpur Latest News: जमशेदपुर में कोरोना ब्लास्ट, आठ माह के बाद मिले सबसे अधिक 121 पाॅजिटिव
बीते साल मार्च में एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिले थे।

जमशेदपुर, जासं। Corona Second Wave झारखंड के जमशेदपुर शहर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आठ माह के बाद शहर में कोरोना विस्फोट हुआ। एक साथ कुल 121 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इससे पूर्व दो अगस्त को 123 मरीज मिले थे। वहीं, बीते वर्ष शहर में पहली बार 29 जून को एक साथ 135 मरीज मिले थे।

loksabha election banner

बीते साल मार्च में एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिले थे। जिले में बुधवार को कुल एक हजार 911 लोगों की जांच हुई। इसमें 121 नए मरीज मिले। ये सभी शहरी क्षेत्र के रहनेवाले हैं। इसमें टेल्को के 11 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही कदमा, सोनारी, मानगो, जुगसलाई सहित अन्य क्षेत्र के भी मरीज शामिल हैं। जिले में फिलहाल 275 एक्टिव केस है। इधर, दो हजार 877 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। अभी तक कुल 82 हजार 919 लोगों ने वैक्सीन ले चुके हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए जांच अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जो लगातार चलेगा।

पूरे शहर में चला रहा अभियान

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुधवार को शहर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल एक हजार 743 लोगों का नमूना लिया गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की संभावना है।

कहां से कितने लोगों का लिया गया नमूना

क्षेत्र - नमूना

पीएम एंड मॉल - 200

साकची - 200

सोनारी बाजार - 200

सोनारी आदर्श नगर - 200

कदमा बाजार - 150

बारीडीह - 200

ईसीसी फ्लैट, कदमा - 90

उलियान, कदमा - 103

मानगो - 200

जुगसलाई - 200


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.