Move to Jagran APP

घाटशिला में कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

घाटशिला प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को स्टेशन चौक के समीप बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की..

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 08:10 AM (IST)
घाटशिला में कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
घाटशिला में कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

संस, घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को स्टेशन चौक के समीप बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित राय ने कहा कि देश में मंहगाई चरम सीमा पार कर चुकी है। यह केंद्र सरकार की विफलता है। बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता के कारण देश की जनता को मंहगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी ने जनता की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार की विफलताओं को कांग्रेस जनता के बीच रखेगी। मौके पर कांग्रेस मनरेगा विभाग के जिलाध्यक्ष तापस चटर्जी, विमान विश्वास, जसाई मार्डी, आकिब जावेद, अर्जुन सिंह, धनराज मुर्मू, नीलू मुखी, मनोहर करूवा, एस राजन, बबलू नायक, मनोज परिडा, असरफ अली समेत कई उपस्थित थे। अलग-अलग गुटों में बंटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन : मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने शनिवार को दो अलग-अलग गुटों में बंटकर मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। एक ओर मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर, सुरदा क्रासिग के समीप युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्र पातर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि पेट्रोल, गैस व डीजल की कीमत में की गई वृद्धि ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। लोगों का बजट बिगड़ गया है। सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के लक्ष्मण चंद्र बाग, शमशेर खान, शैलेंद्र सिंह, श्याम गोड़सरे, मो. नसीम, इम्तियाज, मो. सद्दाम, राम सोरेन, एंथोनी, संजय नायक, सुरदा क्रासिग के समीप प्रखंड कांग्रेस प्रभारी रंजीत राम, असंगठित मजदूर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सोना, रवि, शत्रुघ्न प्रसाद, डी मोसेस डेनियल, पूर्ण चंद्र भकत, गणेश हेंब्रम, तपन नमाता, शेख अली, संतोष करूवा, दुर्गा महाली, संजू, कृष्णा मुखी, जीतू चोसा, सुरेश करूवा, गुरुदयाल सिंह, पतिनदान, मंगल, पुलिन पातर, हरजीत सिंह, शिवा हेंब्रम, मदन प्रसाद साह आदि उपस्थित थे। आय में वृद्धि नहीं होने से लोगों का जीना हुआ मुश्किल : पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ शनिवार को गालूडीह जोन कांग्रेस कमेटी ने विरोध रैली निकाली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव व जिला अध्यक्ष विजय खां के निर्देशानुसार गालूडीह जोन कांग्रेस कमेटी ने संयोजक मानस दास व घाटशिला विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सागर भकत के नेतृत्व में रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। रैली में कांग्रेस व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा-बैनर लेकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से मुख्य बाजार होते हुए एनएच-18 स्थित सुनील महतो चौक तक विरोध रैली निकाली। संयोजक मानस दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल का भाव 93 डालर प्रति बैरल था, तब पेट्रोल की कीमत 71 रुपये प्रति लीटर थी। परंतु वर्तमान समय में 63 डालर प्रति बैरल तेल का भाव होने के बाद भी पेट्रोल की कीमत 92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। आम लोगों के आय में वृद्धि नहीं होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आम जनता के साथ लड़ाई लड़ेगी। सभा में संयोजक मानस दास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा राम गोप, घाटशिला विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर भगत, अशोक महतो, समीर मदीना, पिटू दत्ता, राखोहरी महतो, रसराज भगत, जितेन गोप, दयानिधि गिरी, झंतु सिंह, परिमल दत्ता, अनूप चटर्जी, सोनू सीट, संजय महतो, निमाई गोप, कृष्णा नामाता, तारक दत्ता, सूरज दत्ता, सोबेन मुर्मू, माझीया टुडू, विक्रम मुर्मू, बलविंदर सोरेन उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.