Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

petrol- diesel price hike. पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस ने रविवार को पैदल मार्च किया जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारी वरीय नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने रवाना किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 05:50 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस ने किया पैदल मार्च
मार्च एग्रिको चौक से भालूबासा चौक होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई।

जमशेदपुर, जाएं। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस ने रविवार को पैदल मार्च

loksabha election banner

किया, जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, वरीय नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

सिदगोड़ा स्थित गड्ढा मैदान से आंदोलन के संयोजक दिबेश राज व राजा सिंह की अगुवाई में निकले मार्च को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने रवाना किया।

यह मार्च एग्रिको चौक से भालूबासा चौक होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। यहां जिला अध्यक्ष बिजय खां, रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद,ऋषि मिश्रा, परितोष सिंह, गुरदीप सिंह, अशोक सिंह, राकेश साहू, रूहुल जमील अहमद, शैलेश पांडेय, बिजय यादव, राजेश चौधरी, नजीर अफसर खान, अमरजीत नाथ मिश्रा, कमल अग्रवाल आदि ने सभा को संबोधित किया।

आंदोलन में झंडा, बैनर, पोस्टर लेकर चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिजय खां ने कहा कि मोदी सरकार बेलगाम होकर जनता पर कहर बरपा रही है। गैस, पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि को मोदी जी उपलब्धि मान रहे हैं। यह जनता के प्रति अत्याचार है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज को आंदोलन के माध्यम से उठा रही है। सभा में सभी नेताओं ने मोदी जी के हठधर्मिता का भर्त्सना किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में देबुन प्रसाद, राजेंद्र सिंह, मौलाना अंसार खान, विपिन बिहारी, चंदन पांडेय, सौरभ झा, सुशील तिवारी, संजय घोष, संतोष पाल, राजकिशोर प्रसाद, सुरेंद्र शर्मा, बलदेव सिंह, निधि कुमारी, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, रतन रंजक, पवन तिवारी, पूरबी दत्ता, मो इस्माइल, प्रशांत चौधरी, शुभम झा, ऋषभ श्रीवास्तव, सगीर, उपेंद्र नाथ वर्मा, बादशाह, मनोज कुमार, रंजीत झा, परमजीत सिंह सोनू, अभिजीत बोस, गौतम रविदास, संध्या दास, सीमा देवी, चंद्र कुमारी, प्रीति कुमारी, अनिता कुमारी, अनिल मुखी, रोशन केसरी, दिलीप जायसवाल, गुरजीत सिंह, केशव कुमार, जयपाल सोरेन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.