Move to Jagran APP

Petrol- Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का कल प्रदर्शन, ये रहे कार्यक्रम

Petrol- Diesel Price. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शनिवार को विशाल प्रदर्शन करने जा रही है। इसके तहत जिले के विभिन्न इलाकों में प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता रैली निकालेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:28 PM (IST)
Petrol- Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का कल प्रदर्शन, ये रहे कार्यक्रम
प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ होगा।

जमशेदपुर, जासं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शनिवार को विशाल प्रदर्शन करने जा रही है। इसके तहत जिले के विभिन्न इलाकों में प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता रैली निकालेंगे। यह प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ होगा।

loksabha election banner

इस प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व कुछ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष बिजय खां मुख्य अतिथि की अगवानी करेंगे। बिजय खां के नेतृत्व में काफिला में वरीय नेता भी शामिल रहेंगे।

इन इलाकों में होगा प्रदर्शन

  • भालूबासा चौक : सुबह 9:30 बजे
  • एग्रिको चौक : सुबह 10:00 बजे
  • बारीडीह चौक : सुबह 10:30 बजे
  • बिरसानगर संडे मार्केट : सुबह 11:00 बजे
  • खड़ंगाझार, टेल्को : दोपहर 11:30 बजे
  • लेबर ब्यूरो चौक, टेल्को : दोपहर 11:45 बजे
  • गोविंदपुर चौक : दोपहर 12 बजे
  • जेम्को चौक : दोपहर 12:30 बजे
  • करनडीह चौक : दोपहर 2 बजे,
  • टाटानगर स्टेशन चौक : दोपहर 2:30 बजे
  • जुगसलाई कुंवर सिंह चौक : दोपहर 2:45 बजे
  • पोस्टल पार्क बिष्टुपुर : दोपहर 3:15 बजे
  • कदमा बाजार : दोपहर 3:30 बजे,
  • सोनारी एयरपोर्ट चौक : शाम 4:00 बजे
  • मानगो गांधी मैदान के समीप : शाम 4:30 बजे
  • डिमना चौक : शाम 5 बजे,
  • साकची गोलचक्कर : शाम 5:30 बजे

ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नेतृत्व में शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया जाएगा। इन रैलियों में भी जिले के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अलग-अलग कार्यक्रम व प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.