Jharkhand Assembly Election 2019 : बन्ना गुप्ता व गौरव वल्लभ का जुलूस एक साथ पहुंचा डीसीऑफिस Jamshedpur News
करीब साढ़े बारह बजे बन्ना गुप्ता आम बगान पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश उफान मारने लगा। बन्ना के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।
जमशेदपुर (जागरण संवाददताा)। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से प्रत्याशी प्रो गौरव वल्लभ और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बन्ना गुप्ता एक साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इसके पूर्व दोनों प्रत्याशी साकची आम बगान पहुंचे। मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने बन्ना गुप्ता को मैदान में उतारा हे। सुबह 11 बजे उनका नामांकन जुलूस आम बगान मैदान से निकलना था। बन्ना समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जुटान सुबह से ही शुरू हो गई थी। हालांकि इस बीच जमशेदपुर पश्चिमी से ही भाजपा के टिकट पर चुनाल लड़ने जा रहे देवेंद्र सिंह के समर्थक भी आम बगान मैदान में जुटे। देवेंद्र सिंह के साथ विकास सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
देवेंद्र सिंह का नामांकन जुलूस निकलने के बाद बन्ना समर्थकों का हुजूम जुट पड़ा। करीब साढ़े बारह बजे बन्ना गुप्ता वहां पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश उफान मारने लगा। बन्ना के समर्थन में जोरदार नारे लगाए जाने लगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी सभी का अभिवादन किया और नामांकन जुलूस आम बगान मैदान से निकल पड़ा।