Move to Jagran APP

मकर संक्राति पर शुभकामनाओं का दौर, मुंडा समेत अन्‍य राजनेताओं ने दी बधाइयां

मकर संक्राति टुसू बिहू समेत अन्‍य पर्व पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। राजनेता भी शुभकामना देने में पीछे नहीं हैं। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के साथ ही जमशेदपुर के डीसी ने शुभकामनाएं दी हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 09:44 AM (IST)
मकर संक्राति पर शुभकामनाओं का दौर, मुंडा समेत अन्‍य राजनेताओं ने दी बधाइयां
लोहड़ी समेत अन्‍य पर्व की शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है।

जमशेदपुर, जेएनएन। मकर संक्राति,  लोहड़ी, पोंगल,टुसू, बिहू समेत अन्‍य पर्व पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। राजनेता भी शुभकामना देने में पीछे नहीं हैं। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के साथ ही जमशेदपुर के डीसी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। 

loksabha election banner

 केंद्रीय मंत्री अर्जुन  मुंडा ने ट्वीट में लिखा है-  सोहराय, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्‍तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने लिखा- आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक लोहड़ी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए, ऐसी ईश्वर से ऐसी कामना करता हूं।

जमशेदपुर के उपायुक्‍त सूरज कुमार ने भी शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने लिखा- सभी जिलेवासियों एवं झारखंडवासियों को प्रकृति पर्व लोहड़ी और सोहराय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं ! ये पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख- शांति और समृद्धि लेकर आएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.