Move to Jagran APP

टिनप्लेट यूनियन की बैठक में विधायक अनूप सिंह के कार्यों की निंदा

गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें झारखंड इंटक के वरीय उपाध्यक्ष व बेरमो के विधायक अनूप सिंह के द्वारा झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के बारे में दिए गए बयान की निंदा की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 05:34 PM (IST)
टिनप्लेट यूनियन की बैठक में विधायक अनूप सिंह के कार्यों की निंदा
अनूप सिंह केंद्रीय व झारखंड इंटक में वरीय पदाधिकारी भी हैंं।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें झारखंड इंटक के वरीय उपाध्यक्ष व बेरमो के विधायक अनूप सिंह के द्वारा झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के बारे में दिए गए बयान की निंदा की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि अनूप सिंह केंद्रीय व झारखंड इंटक में वरीय पदाधिकारी भी हैंं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीसंजीवा रेड्डी की बातों को भी वे नहीं सुन रहे हैं।

loksabha election banner

जिस तरीके से पिछली वर्किंग कमेटी मीटिंग में जीसंजीवा रेड्डी व झारखंड इंटक के वरीय नेताओं ने राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष और पूरी वर्किंग कमेटी को मान्यता दी है। वर्किंग कमेटी की बैठक ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में माना है आज उनके अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड इंटक का नाम और कार्यों की जगह-जगह सराहना हो रही है। इंटक और यूथ इंटक दोनो अपने संविधान के अनुरूप झारखंड में तेजी से आगे बढ़ने का काम कर रही है। इंटक 980 यूनियनों की लड़ाई लड़कर उसे फिर से मान्यता दिलवाने का कार्य पूरा करने में लगी है। राज्य में इंटक की जिला स्तर की कमेटियां बन रही है, इसी बीच इंटक नेताओं को गुमराह करने का काम करना गलत है। इस बैठक मे यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, मुन्ना खान, रमेश राव, पीएन सिंह, गौतम डे, एनके ओझा, दलजीत सिंह समेत कमेटी मेंबर भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.