सतर्कता सप्ताह पर कंपनी के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ
एचसीएल/ आइसीसी कंपनी प्रबंधन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार से सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत की गई। सतर्कता सप्ताह 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक मनाया जाएगा। सतर्कता सप्ताह का विषय है सतर्क भारत समृद्ध भारत। मंगलवार को जनरल आफिस प्रांगण में आइसीसी यूनिट हेड संजय सिंह ने कंपनी के कर्मचारियों को सतर्कता की शपथ भी दिलाई..
संस, घाटशिला : एचसीएल/ आइसीसी कंपनी प्रबंधन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार से सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत की गई। सतर्कता सप्ताह 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक मनाया जाएगा। सतर्कता सप्ताह का विषय है, सतर्क भारत समृद्ध भारत। मंगलवार को जनरल आफिस प्रांगण में आइसीसी यूनिट हेड संजय सिंह ने कंपनी के कर्मचारियों को सतर्कता की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा आइसीसी कंपनी मऊभंडार वर्कर्स, केदाडीह, मुसाबनी व सुरदा माइंस में भी कर्मचारियों की शपथ दिलायी गई। सतर्कता सप्ताह के दौरान कंपनी के अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। कंपनी कर्मचारियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।