रायजेमा व कांडेरकुटी में एसपी एम अर्शी के नेतृत्व में चला कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान
पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध पर जोर जरुरतमंदों में धोती साढ़ी स्कूली बच्चों में कॉपी-कलम व फुटबॉल का किया वितरण।
सरायकेला (जागरण संवाददाता)। सरायकेला खरसावां पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी के नेतृत्व में बुधवार को खरसावां थाना अन्तर्गत सीमावर्ती घोर नक्सल रायजामा एवं कंडेरकुटी गांव के आस पास के क्षेत्रों में एन्टी नक्सल अभियान चलाया गया।
इस दौरान दोनों ही गांवों में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत लोक संपर्क अभियान भी चलाया गया। पुलिस अधीक्षक एम अर्शी ने लोगों से उनका हाल चाल जाना। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। गांव के लोगों ने बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग को भरोसा भी दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक एम अर्शी ने गांव में जरूरतमंदों के बीच साड़ी, धोती, मच्छरदानी इत्यादि चीजों का वितरण किया।
रायजेमा गांव के लोगों से मुखातिब होते एसपी मो. अर्शी
स्कूल जाने वाले बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल इत्यादि दिया गया तथा फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों में फुटबॉल बांटा गया। इतना ही नही पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा गांव के युवाओं के साथ फुटबॉल भी खेला गया। मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसपी मो. अर्शी ने पुलिस-पब्लिक संबंध को ओर अधिक मजबूत करने पर बल दिया।
इस अभियान में सीआरपीएफ की 196 बटालियन के समादेष्टा बिरसा उरांव, अपर पुलिस अधिक्षक (अभियान) पुरुषोत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन, खरसावां थाना प्रभारी सनोज चौधरी, कुचाई थाना प्रभारी उदय गुप्ता समेत झारखंड जगुआर व पुलिस जवान शामिल थे।