कर्नल पनाग ने बच्चों को बताई सैनिकों की शौर्यगाथा jamshedpur news
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को करगिल दिवस का आयोजन किया गया। ब्रिगेडियर रतन विजय सिंह व 37 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वीएस पनाग उपस्थित थे।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 10:23 AM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को करगिल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर रतन विजय सिंह व 37 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वीएस पनाग उपस्थित थे। आठवीं से लेकर 11वीं तक के बच्चों के समूह को संबोधित करते हुए कर्नल वीएस पनाग ने करगिल युद्ध के दौरान देश के वीर सैनिकों की शौर्यगाथा बताई।
उन्होंने बताया कि किस तरह की विषम परिस्थितियों में देश के वीर सैनिकों ने करगिल का युद्ध लड़ा। ब्रिगेडियर रतन विजय सिंह ने भारतीय सेना में कॅरियर के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंफेंट्री की सेवा कितनी महत्वपूर्ण होती है। विभिन्न फाइटन प्लेन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने अपने अनुभव बताए। यह जानकारी भी दी कि किस तरह कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस सर्विस की उनकी पहल देश के विभिन्न हिस्सों में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें