Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Update : कुहासे के साथ बढ़ी कनकनी, जमशेदपुर में ठंड से पहली मौत; जानिए क्‍या है मौसम का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather Update. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं 27 दिसंबर को सुबह में कहीं-कहीं पर कोहरा या धुंध रहेगा। मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 11:43 AM (IST)
झारखंड के जमशेदपुर में कड़ाके की ठंड अब लोगों की जान लेने लगा है।

जमशेदपुर, जासं। कुहासे के साथ जमशेदपुर शहर में कनकनी बढ़ गई है। शनिवार को ठंड लगने से पहली मौत हुई। कदमा स्थित रंकिणी मंदिर के सामने एक अधेड़ व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस की नजर पड़ी तो उसे उठाकर महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। इस दौरान चिकित्सकों ने ठंड से मौत होने की संभावना जताई है। हालांकि, चिकित्सकों ने यह भी कहा कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। अगर ठंड लगने से मौत हुई है तो यह शहर का पहला मामला है।

आज शहर का न्यूनतम तापमान रहेगा 9 डिग्री सेल्सियस

रविवार की सुबह भी कुहासे व धुंध के साथ कनकनी जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.2 व अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 27 दिसंबर को सुबह में कहीं-कहीं पर कोहरा या धुंध रहेगा। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

अगले छह दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि              न्यूनतम              अधिकतम

27 दिसंबर        9.0                     27.0

28 दिसंबर       10.0                    27.0

29 दिसंबर        11.0                   27.0

30 दिसंबर        12.0                    28.0

31 दिसंबर        12.0                    28.0

1 जनवरी          12.0                   28.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.