Durga puja 2019 : CM रघुवर दास ने पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना, मांगा ये आशीर्वाद Picture
Durga puja 2019. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को महाष्टमी पर जमशेदपुर के दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड की खुशहाली की कामना की।
जमशेदपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर प्रवास पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही दास विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। जमशेदपुर के श्री श्री आद्या मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुखमय जीवन की कामना की।
महाअष्टमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सीतारामडेरा पंडाल में भी मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना की और कहा कि सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि हो, आदिशक्ति मां दुर्गा से यही प्रार्थना है। इससे पूर्व उन्होंने ट्रिवट की लोगों को महाष्टमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि मां महागौरी सभी को सुख समृद्धि प्रदान करें।
बच्ची को गोद में लेकर पुचकारा
ख्यमंत्री भूइयांडीह के कालिंदी बस्ती स्थित पूजा पंडाल गए और पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने एक नवजात बच्ची को गोद में लेकर पुचकारा। यहां मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने की श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। रघुवर दास आत्मीयता से सबों से मिले। एग्रिको पूजा पंडाल में जगत जननी मां भवानी का पूजन कर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
महाअष्टमी के पावन अवसर पर एग्रिको पूजा पंडाल में जगत जननी मां भवानी का पूजन कर समस्त झारखण्डवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की ।#durgaashtami pic.twitter.com/ghVm9XINun — Raghubar Das (@dasraghubar) October 6, 2019
जमशेदपुर के श्री श्री आद्या मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सभी के सुखमय जीवन की कामना की। #durgaashtami pic.twitter.com/4KMpjdH9Tl — Raghubar Das (@dasraghubar) October 6, 2019
महाअष्टमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सीतारामडेरा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना की । सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि हो, आदिशक्ति मां दुर्गा से यही प्रार्थना है।#durgaashtami pic.twitter.com/RIcuXGJocW — Raghubar Das (@dasraghubar) October 6, 2019
महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
मां महागौरी सभी को सुख समृद्धि प्रदान करें ।#durgaashtami pic.twitter.com/fyj1nuhOeP — Raghubar Das (@dasraghubar) October 6, 2019
कुआं मैदान पूजा पंडाल में जगत जननी मां भवानी के दर्शन किये । मां दुर्गा समस्त झारखण्डवासियों को सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि और आरोग्य प्रदान करें। #durgaashtami pic.twitter.com/QZfQ9Ok0WS — Raghubar Das (@dasraghubar) October 6, 2019