Move to Jagran APP

सावित्री बाई फूले के नाम पर खुलेगा महिला कालेज

रविवार को साकची आमबगान मैदान में आयोजित कुश रैली सह कुश जयंती समारोह।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 02:00 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 02:00 AM (IST)
सावित्री बाई फूले के नाम पर खुलेगा महिला कालेज
सावित्री बाई फूले के नाम पर खुलेगा महिला कालेज

जमशेदपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि बारीडीह में सावित्री बाई फूले के नाम पर महिला कालेज खोला जाएगा। उन्होंने कुशवाहा समाज को स्कूल निर्माण के लिए तीन लाख रुपये अनुदान देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री रविवार को साकची आमबगान मैदान में कुश जयंती पर आयोजित कुश रैली को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे। कलियुग में संगठन में ही शक्ति निहित है। हमें संगठित होने की जरूरत है। हमें स्वार्थपरक शक्तियों और लोगों से सावधान रहते हुए देश और समाज के विकास पर ध्यान देने की जरूरत है। समाज का विकास होगा, तभी राज्य का विकास होगा। कहा कि सामाजिक समरसता भी जरूरी है। समाज के अंतिम पंक्ति के गरीब को समाज की मुख्यधारा में लाने की जिम्मेदारी समाज के लोगों की ही है। कहा कि हमने राज्य में 16 लाख महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशवाहा समाज मुख्य रूप से कृषि कार्य में ज्यादा लगा हुआ है। समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे कृषि के साथ पशुपालन व मछली पालन भी करें। इससे जहा उनकी आय बढ़ेगी, वहीं राज्य को भी फायदा होगा। राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज शुरू से ही राष्ट्रवाद से जुड़ा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाज में बेहतर कार्य करने के लिए अंबिका प्रसाद को कुश रत्‍‌न सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा कुशवाहा समाज की रीता देवी और अमृता कुमारी व प्रिय कुमारी को भी सम्मानित किया।

इससे पूर्व सासद विद्युत वरण महतो, गाडेय विधायक जेपी वर्मा, कुशवाहा समाज के हाकिम प्रसाद महतो, राम वरन महतो, राजपति देवी, ओमप्रकाश भगत, सत्यदेव वर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.