Move to Jagran APP

Jamshedpur Durga Puja News : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद हुई नदी घाटों की सफाई

Cleaning of river ghats. स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी घाट पर सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था। इसमें काफी मात्रा में पूजा सामग्री भी नदी में प्रवाहित की गई थी। मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान शुरू किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 03:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 03:41 PM (IST)
Jamshedpur Durga Puja News :  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद हुई नदी घाटों की सफाई
स्‍वणग्‍रेखा नदी घाट पर सफाई करते देवेंद्र सिंह व भाजपा कार्यकर्ता। जागरण

जमशेदपुर, जासं। स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी घाट पर सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था। इसमें काफी मात्रा में पूजा सामग्री भी नदी में प्रवाहित की गई थी। इसे देखते हुए मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह में सफाई अभियान शुरू किया।

loksabha election banner

 कार्यकर्ताओं ने नदी घाट पर बिखरी पूजन सामग्री को बोरों में भरकर उचित स्थान पर निष्पादित किया। इस कार्य में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, किशोर ओझा, प्रदीप सिंह, राहुल तिवारी, विक्की सिंह, महावीर कर्मकार, राधेश्याम बाग, शिबू गोराई, राजू सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

जमशेदपुर में 150 स्‍थानों पर  होती सार्वजनिक पूजा

ज्ञात हो कि शहर में करीब 150 सार्वजनिक दुर्गापूजा होती है, जिसमें अधिकतर प्रतिमा का विसर्जन स्वर्णरेखा नदी के साकची और दोमुहानी घाट पर किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.