Move to Jagran APP

जमशेदपुर शहर को साफ रखने के लिए स्वच्छ दान प्रतियोगिता, ऐसे ले सकते हैं भाग

Swacch Daan Pratiyogita. प्लास्टिक व कचरा से निजात दिलाने के लिए अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। नगर परिषद के कार्यालक पदाधिकारी ने बताया कि इसके आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 01:08 PM (IST)
जमशेदपुर शहर को साफ रखने के लिए स्वच्छ दान प्रतियोगिता, ऐसे ले सकते हैं भाग
स्‍वच्‍छ दान प्रतियोगिता के लिए तीन तरह के विषय तय किए गए हैं।

जमशेदपुर, जासं।  जुगसलाई नगर परिषद ने अपने क्षेत्र को प्लास्टिक व कचरा से निजात दिलाने के लिए अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। नगर परिषद के कार्यालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि इसके आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए ही 'स्वच्छ दान प्रतियोगिता'  का आयोजन किया गया है।

loksabha election banner

आयोजन जुगसलाई नगर परिषद् द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के सिटीजन इंगेजमेंट के तहत किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोग जिन चीजों की जरूरत नहीं होती या जरूरत खत्‍म्‍म हो जाती है उसे कबाड़ या कचरा कह कर फेंक देते हैं, लेकिन उसे दोबारा उपयोग कर सकते  हैं। 

 मानसिक अवधारणा को बदलने की कोशिश

वहीं स्वच्छता विशेषज्ञ सोनी कुमारी ने बताया कि 'प्लास्टिक वेस्ट' एवं  'थ्री आर ' के बारे में जागरूक करने के लिए ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।  इससे कचरे शब्द से जुड़े मानसिक अवधारणा को बदलने में आसानी होगी।   

प्रतियोगिता में तीन प्रकार के विषय 

- पांच से ग्यारह साल - प्लास्टिक बॉटल्स से बने सबसे सुन्दर पांच गमलों को पुरस्कृत किया जाएगा।  विनर का चुनाव फेसबुक पर सबसे ज्यादा लाइक मिलने वाले फोटो को किया जायेगा। 

-  11-18 साल - कुरकुरे, चिप्स, कोकाकोला केन तथा विभिन्न प्लास्टिक से बनने वाले पांच सबसे सुन्दर कूड़ेदान को पुररस्कृत किया जाएग।  कूड़ेदान का माप कम से कम दो फुट बाई दो फुट होना चाहिए। विजेता का चुनाव फेसबुक पर सबसे ज्यादा लाइक मिलने के आधार पर किया जाएगा।  

- स्वयं सहायता समूह की महिलाओं - दूध की थैलियों से कुछ इनोवेटिव या क्रिएटिव सामान बनाने वाले तीन  प्रतिभागियों को पुररस्कृत किया जाएगा। विजेता का चुनाव उसके द्वारा बनाए गए वस्तु की उपयोगिता और सुंदरता पर निर्भर करेगा। उनका चुनाव नगर परिषद के लोगों द्वारा किया जाएगा। बनाए हुए वस्तु कम से कम दो फुट बाई तीन फुट की होनी चाहिए। 

- प्रोफेशनल आर्टिस्ट- ऐसे लोग जिनकी उम्र अटारह साल से अधिक है वो वेस्ट प्लास्टिक/ या अन्य कचरे का उपयोग कर फर्नीचर, टेबल या मूर्तियां बनाते हैं वे भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। विजेताओं द्वारा बनाए हुए वस्तु को जुगसलाई नगर परिषद प्रांगण में लगाया जायेगा।  

ऐसे करें आवेदन 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना नाम, पता, नंबर, बनाए गए वस्तु की फोटो एवं उसके बारे में विवरण (जैसे किन चीजों का उपयोग किया गया है बनाने में ) एक पेज में लिख कर सुबह दस बजे से दो बजे तक नीचे दिए गए लिंक पर जाकर भर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए दोपहर में एक से दो बजे के बीच 7761866441 पर कॉल करके पूछ सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं का नाम 14 नवम्बर को घोषित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.