जमशेदपुर में झगड़ा छुड़ाने गए सिविल कांट्रैक्टर को मारी गोली, बाल-बाल बचे Jamshedpur News
अलबेला गार्डेन ने पुलिया के पास गुरुवार शाम 6.30 बजे आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सिविल कांट्रेक्टर जावेद खान पर दश्दगीर के बड़े पुत्र सोनू खान ने फायरिंग कर दी।
जमशेदपुर (जासं) । आजादनगर थाना क्षेत्र रोड नंबर एक अलबेला गार्डेन ने पुलिया के पास गुरुवार शाम 6.30 बजे आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सिविल कांट्रेक्टर जावेद खान पर दश्दगीर के बड़े पुत्र सोनू खान ने फायरिंग कर दी। गोली बायीं हाथ की कलई में लगी। घटना के बाद बदमाश भाग निकला। घायल ने कपाली और आजादनगर थाना की पुलिस को जानकारी दी। दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। घायल एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया।
जावेद खान ने बताया कि वह अपने साइट से काम काम खत्म करवा मित्र अब्दुल रज्जाक उर्फ जावेद के साथ बाइक से कपाली की ओर जा रहा था। अलबेला गार्डेन से पहले पुलिस के पास देखा कि 10-12 युवक आपस में झगड़ रहे थे। हाथापाई हो रही थी। बाइक साइड खड़ी कर दी और बीच-बचाव करने लगा। इस बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाल तीन राउंड गोलियां चलाई। दो गोली मिस फायर हो गई। उसे पकडऩे का प्रयास किया तो तीसरी गोली उसके हाथ में लग गई। वह अपने मित्र आजादनगर रोड नंबर तीन निवासी अब्दुल रज्जाक उर्फ जावेद के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचा। सोनू पहले जुगसलाई में रहता था इसके बाद वह आजादनगर थाना क्षेत्र में रहने लगा। स्थानीय लोग उसके वहां पर रहने का विरोध करते थे।