Swachh survekshan 2021 : जमशेदपुर के मानगो को नंबर वन बनाने के लिए 31 जनवरी तक दे सकते हैं सिटीजन फीडबैक, ये रहे तरीके
Swachh survekshan 2021. कुल आठ सवालों का जवाब जनता को देना है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मानगो को स्वच्छता पुरस्कार की श्रेणी में लाने के लिए भारत सरकार के दिशा निर्देश पर अपने शहर के बारे में पांच तरह से फीडबैक दे सकते हैं।
जमशेदपुर, जासं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मानगो को स्वच्छता पुरस्कार मिले, इसके लिए पूरी ताकत के साथ कवायद शुरू कर दी गयी है। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने अपने अधीन सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की मार्गदर्शिका के अनुसार नागरिक फीडबैक के अंतर्गत 600 अंक निर्धारित है।
नागरिकों की प्रतिक्रिया देने का समय एक जनवरी से 31 मार्च तक निर्धारित किया गया है। नागरिक प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए मानगो नगर निगम लगातार प्रचार -प्रसार कर रहा है। दीपक सहाय ने बताया कि अब तक मानगो में 3000 से अधिक लोगों को सिटीजन फीडबैक दिया गया है। लोगों को बताया गया कि आप पांच विकल्पों के माध्यम से फीडबैक कैसे दे सकते हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि वे अपने आसपास गली मोहल्लों आदि स्थानों को साफ सुथरा रखें और दूसरों को भी प्रेरित करें। आम जनता को कचरा डस्टबिन में डालने का अनुरोध किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कुल आठ सवालों का जवाब जनता को देना है और अपने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मानगो को स्वच्छता पुरस्कार की श्रेणी में लाना है। भारत सरकार के दिशा निर्देश पर अपने शहर के बारे में पांच तरह से फीडबैक दे सकते हैं।
पांच तरह से दे सकते हैं फीडबैक
- वेब पोर्टल - इंटरनेट के माध्यम से वह कहीं भी कंप्यूटर या मोबाइल पर खोल करके अपना फीडबैक दे सकते हैं जिसकी वेबसाइट है।
- स्वच्छता एप - प्ले स्टोर से डाउनलोड करके कर सकते हैं
- टोल फ्री नंबर - 1969 पर कॉल करने पर आपको कॉल बैक आएगा और पूछे गए सवालों को जवाब देना है
- गूगल एप - अपना शहर से संबंधित सवालों का जवाब दे सकते हैं।
- myGov एप - के माध्यम और वोट फॉर योर सिटी एप जिसमें 8 सवाल के जवाब देने होंगे